Vivo X100 Pro+ होगा अप्रैल में लॉन्च!, जानें स्पेसिफिकेशंस

Vivo X100 Pro+/X100 Ultra में Samsung E7 AMOLED कर्व्ड एज डिस्प्ले होगी, जो कि 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 17:05 IST

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo चीनी बाजार में Snapdragon 8 Gen 3 पर बेस्ड X-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह साफ नहीं है कि स्मार्टफोन का नाम Vivo X100 Pro+, X100 Ultra या कुछ और होगा। बीते साल नवंबर में Vivo X100 और X100 Pro के बाद सामने आई लीक से पता चला कि X100 Pro+ अप्रैल में पेश हो सकता है। हालांकि, बाद में सामने आई कुछ लीक में दावा किया गया कि इसके लॉन्च का समय बढ़ गया है, जिससे पता चला है कि यह दूसरी तिमाही के आखिर में दस्तक दे सकता है। अब टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु की एक लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन कब आएगा। यहां हम आपको Vivo X100 Pro+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100 Pro+ कब होगा लॉन्च


लीक के अनुसार, Vivo X100 Pro+ अप्रैल के आखिर तक लॉन्च होने वाला है और इसमें देरी होने की संभावना नहीं है। इस जानकारी के अलावा, लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि X100 Pro+/X100 Ultra में Samsung E7 AMOLED कर्व्ड एज डिस्प्ले होगी, जो कि 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, एक टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Vivo के इस स्मार्टफोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 100W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है, लेकिन बैटरी साइज का खुलासा नहीं हुआ है। अन्य फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी जनरेशन 3.2 सपोर्ट, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और IP68 रेटेड चेसिस शामिल होगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और येल्लो कलर में आने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X100 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.