Vivo V9, Vivo Nex खरीदें सिर्फ 1947 रुपये में

Vivo Freedom Carnival Sale में ग्राहक ग्राहक वीवो ब्रांड के हैंडसेट को डिस्काउंट व कैशबैक के साथ खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 3 अगस्त 2018 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V9, Vivo Nex फ्लैश सेल में होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध
  • वीवो के सभी स्मार्टफोन पर मिलेगी बिना ब्याज वाली ईएमआई
  • वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल 7 अगस्त से 9 अगस्त तक
स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo सेल आयोजित करने वाली है। इसे वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल के नाम से जाना जाएगा। यह Independence Day 2018 स्पेशल सेल 7 अगस्त से 9 अगस्त तक वीवो ई-कॉमर्स स्टोर पर होगी। Vivo Freedom Carnival Sale में Vivo Nex और Vivo V9 को मात्र 1947 रुपये मेंं खरीदा जा सकेगा। ऑफर सिर्फ इन हैंडसेट तक सीमित नहीं है। ग्राहक वीवो ब्रांड के अन्य हैंडसेट को डिस्काउंट व कैशबैक के साथ खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन एक्सेसरीज जैसे कि यूएसबी केबल और ईयरफोन को 72 रुपये में बेचा जाएगा।

वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल में ग्राहकों को डिस्काउंट, कूपन डील और वीवो के कुछ हैंडसेट्स और एक्सेसरीज पर कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। Vivo Freedom Carnival Sale में  Vivo Nex और  Vivo V9 को भी बेचा जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में खरीदारी करने पर कई अन्य ऑफर्स भी ग्राहकों को दिए जाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि 7 से 9 अगस्त तक हर दिन दोपहर 12 बजे वीवो नेक्स और वीवो वी9 की फ्लैश सेल होगी और स्टॉक खत्म होने तक सेल जारी रहेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को चुनिंदा स्मार्टफोन पर 4000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। इस के अलावा वीवो अपने सभी स्मार्टफोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई स्कीम भी दे रही है। कैशबैक और बिना ब्याज वाली ईएमआई के अलावा ग्राहकों को वीवो नेक्स, वीवो वी9, Vivo X21 की खरीद पर 1200 रुपये के ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिलेगा।

वीवो ईयरफोन और यूएसबी केबल की खरीद पर 50 रुपये, वीवो प्रीमियम ईयरफोन की खरीद पर 200 रुपये के कूपन मिलेंगे। Vivo V7 और Vivo V7+ की खरीद पर 2000 और 3000 रुपये के कूपन दिए जाएंगे। इन कूपन को चुनिंदा स्मार्टफोन और एक्सेसरीज के साथ ही इस्तेमाल किए जा सकेगा। वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल की शुरुआत 6 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.