Vivo Diwali Sale 15 अक्टूबर से, Vivo V9 समेत इन स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Vivo ने गुरुवार को घोषणा की है कि 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कंपनी Diwali Carnival Sale का आयोजन करेगी। सेल का आयोजन कंपनी के ई-स्टोर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 11:08 IST
ख़ास बातें
  • 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी Vivo Diwali Carnival Sale
  • चुनिंदा स्मार्टफोन पर मिलेंगे फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन
  • HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 5 प्रतिशत कैशबैक

Vivo Diwali Carnival Sale 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने गुरुवार को घोषणा की है कि 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कंपनी Diwali Carnival Sale का आयोजन करेगी। सेल का आयोजन कंपनी के ई-स्टोर पर किया जाएगा। Vivo Y सीरीज से Vivo Nex स्मार्टफोन तक ग्राहकों को सभी स्मार्टफोन पर एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, कैशबैक और freebies मिलेगी। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई प्लान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वीवो के सभी स्मार्टफोन पर बजाज फिनसर्व और अन्य क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।

Vivo V9 डिस्काउंट के बाद 15,990 रुपये में बेचा जाएगा, इस हैंडसेट का दाम वैसे 18,990 रुपये है। Vivo V9 Youth का 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी Vivo.com पर  16,990 रुपये में बेचा जा रहा है, सेल के दौरान हैंडसेट 13,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Vivo Y66 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 12,990 रुपये में मिल रहा है। Diwali Carnival Sale में यह फोन 7,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा Vivo Nex, वीवो एक्स21, Vivo V11, वीवो वी11 प्रो, वी9 और वीवो वाई83 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी द्वारा फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन दिए जाएंगे।

वीवो वी11, वी11 प्रो, वी9 प्रो और Nex स्मार्टफोन पर सर्वाधिक 50 प्रतिशत का बायबैक ऑफर भी मिलेगा। Vivo V11 और V11 Pro स्मार्टफोन पर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। ग्राहकों को 2,000 रुपये के अतिरिक्त कूपन दिए जाएंगे जिन्हें चुनिंदा स्मार्टफोन पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। वीवो मोबाइल एक्ससरीज की खरीद पर सर्वाधिक 300 रुपये का कूपन इस्तेमाल कर सकेंगे। 10 लकी ग्राहकों को सेल के दौरान 3,900 रुपये का वीवो गिफ्ट बंडल दिया जाएगा। Spin and Win गेम खेलकर आप 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट कूपन और BookMyShow वाउचर जीत सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.