दिवाली के मौके पर भारत में Amazon ने Great Indian Festival Sale 2026 शुरू की हुई है, जिसमें Vivo V80 पर डिस्काउंट मिल रहा है।
Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Vivo
दिवाली के मौके पर भारत में Amazon ने Great Indian Festival Sale 2026 शुरू की हुई है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo V80 की बात कर रहे हैं जो कि सेल के दौरान बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Vivo के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Vivo V80 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹62,999 में लिस्टेड है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। फेस्टिव सेल के दौरान एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट ₹6300 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹56,699 हो जाएगी। लॉन्च कीमत के मुकाबले में यह स्मार्टफोन ₹6,300 तक सस्ता मिल रहा है।
Vivo V80 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
इस फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
V80 में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है।
Vivo के इस फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में V80 में एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी