Vivo V60e: 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग, भारत में लॉन्च से पहले ही कंफर्म हुए स्पेसिफिकेशन्स

Vivo अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V60e को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Flipkart और Vivo ई-स्टोर पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव है, जिसमें 200MP कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स कंफर्म किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V60e कंपनी का अपने प्राइस सेगमेंट में पहला 200MP कैमरा फोन होगा
  • 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बैकअप का वादा
  • इसमें मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट

Vivo V60e में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी

Photo Credit: Vivo

Vivo भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया मिड-रेंज फोन Vivo V60e लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart और Vivo ई-स्टोर पर इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसने इस अपकमिंग डिवाइस के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म कर दिए हैं। खास बात यह है कि Vivo V60e कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है। हाल ही में इसकी आधिकारिक Flipkart लिस्टिंग लीक हो गई थी, जिसमें अपकमिंग Vivo V60e की कीमत का खुलासा हो गया था। हालांकि, बाद में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने लिस्टिंग को हटा दिया था। माना जा रहा है कि भारत से बाहर स्मार्टफोन कुछ मामूली बदलावों के साथ Y500 Pro के रूप में लॉन्च हो सकता है।

Vivo V60e की माइक्रोसाइट से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें सेंटर्ड पंच होल कटआउट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह सेल्फी कैमरा ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, Vivo V60e का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट का पहला फोन बनाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया जाएगा।

Advertisement

आगे यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिलेगा। प्रोसेसर के साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। फोन Android 15 बेस्ड FuntouchOS 15 पर रन करेगा।

Vivo V60e में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने फोन में NFC सपोर्ट भी शामिल किया है। बिल्ड IP68 व IP69 रेटेड होगा, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। Vivo वादा कर रहा है कि इस डिवाइस को 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स और 5 वर्षों तक सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त होंगे।

हाल ही में इसे गलती से Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया था, लेकिन बाद में लिस्टिंग को हटा दिया गया। इससे पता चला था कि Vivo V60e भारत में तीन वेरिएंट्स में आएगा। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 38,999 रुपये में लॉन्च होगा। कंपनी यह कंफर्म कर चुकी है कि फोन Elite Purple और Noble Gold कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Advertisement

फिलहाल सटीक लॉन्च डेट शेयर नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में Vivo V60e को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V60e कब लॉन्च होगा?

सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo V60e की कीमत कितनी होगी?

लीक्स के अनुसार, Vivo V60e का 8GB + 128GB वेरिएंट 34,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 38,999 रुपये का होगा।

Advertisement

Vivo V60e में कैमरा सेटअप कैसा है?

फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Vivo V60e की बैटरी और चार्जिंग स्पीड क्या है?

इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Vivo V60e का प्रोसेसर कौन सा है?

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Vivo V60e के कलर ऑप्शन कौन से हैं?

यह फोन Elite Purple और Noble Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Vivo V60e को कितने साल तक अपडेट्स मिलेंगे?

कंपनी के अनुसार, इसमें 3 साल तक OS अपग्रेड्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.