वीवो वी5 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 10:53 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 आज भारत में लॉन्च होगा
  • इस स्मार्टफोन के साथ वीवो वी5 प्लस भी लॉन्च होने की उम्मीद है
  • वीवो वी5 में डुअल सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है
चीनी हैंडसेट निर्माता वीवो मंगलवार को भारत में अपना नया वी5 हैंडसेट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वीवो वी5 सीरीज़ के दो कैमरा स्मार्टफोन को मुंबई में आयोजित हो रहे एक इवेंट में पेश किया जा सकता है। वीवो वी5 को अप्रैल में लॉन्च हुए वीवो वी3 का प्रीमियम वेरिएंट माना जा रहा है। कंपनी द्वारा इसी महीने भेजे गए इनवाइट में एक लेंस की तस्वीर थी जिससे इस फोन में फ्रंट कैमरे में बड़े अपग्रेड की संभावना है  लॉन्च से पहले ही सोमवार को वीवो वी5 स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए।

अभी इस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, वीवो वी5 की कीमत 20,000 और 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं बड़े वेरिएंट के बेस वेरिएंट से ज्यादा महंगा रहने की उम्मीद है।
Advertisement

लॉन्च से पहले हुए लीक के आधार पर वीवो वी5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल) डिसप्ले हो सकता है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर फनटचओएस 2.0 स्किन दी गई है। इस हैंडसेट में एक 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वीवो वी5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है मूनलाइट फ्लैश के साथ आने वाला इसका 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। रियर पर इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल हो सकता है। वीवो वी5 के एक डुअल सिम स्मार्टफोन होने की उम्मीद है जो एलटीई सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। इस फोन का डाइमेंशन 153.8x75.5x7.5 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम हो सकता है। पिछले वीवो स्मार्टफोन की तरह ही इन लेटेस्ट स्मार्टफोन में हाई-फाई ऑ़़डियो आउटपुट दिया जा सकता है। लेकिन अभी वीवो वी5 प्लस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.