50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V40 Pro की भारत में सेल शुरू, कीमत 49,999 से शुरू; जानें ऑफर्स

Vivo V40 Pro को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस  8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40 Pro को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदारों को फ्लैट 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा
  • शुरुआती ग्राहकों को मिलेगा 6 महीने तक फ्री एक्सिडेंटल व लिक्विड डैमेज ऑफर

Vivo V40 Pro में Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरे के साथ 5,500mAh बैटरी मिलती है

Vivo V40 Pro आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। चाइनीज स्‍मार्टफोन ब्रांड ने Vivo V40 सीरीज को 7 अगस्त को भारत में लॉन्च किया था। सीरीज में Pro मॉडल के साथ Vivo V40 मॉडल भी शामिल है और यह 19 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों नए वीवो फोन अपनी अल्‍ट्रा थिन बॉडी और डिजाइन से प्रोमोट किए जा रहे हैं। इनमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Vivo V40 Pro MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट पर चलता है और इसमें Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरे के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी मिलती है।
 

Vivo V40 Pro price in India, availability

Vivo V40 Pro को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस  8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन अब गैंजेज ब्लू और टाइटेनियम ग्रे शेड में उपलब्ध है।

Vivo V40 Pro को वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। ऑफलाइन खरीदारों को फ्लैट 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक के साथ 6 महीने के लिए फ्री एक्सिडेंटल लिक्विड डैमेज ऑफर मिलेगा। Vivo V-Shield पर 40 प्रतिशत की छूट, 12 महीने के लिए जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन और 10 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Vivo V40 Pro को ऑनलाइन खरीदने वाले लोग 6 महीने तक फ्री एक्सिडेंटल और लिक्विड डैमेज ऑफर और 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक के साथ-साथ 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं। ऑनलाइन ग्राहकों को भी फ्लैट 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

बताते चलें, Vivo V40 को 19 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। vivo V40 को तीन मेमरी ऑप्‍शंस में लाया गया है। 8GB + 128GB मॉडल के दाम 34,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB + 512 GB मॉडल के प्राइस 41,999 रुपये है।
 

Vivo V40 Pro specifications, features 

इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। Vivo V40 Pro रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर, जिस पर फनटच 14 की लेयर है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 9200+ प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज है। 

Vivo V40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है। एक 50MP का टेलिफोटो लेंस भी दिया गया है, जो कि 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा भी 50MP का अल्‍ट्रा वाइड लेंस है। सभी कैमरा जाइस की कोटिंग के साथ आते हैं और OIS सपोर्ट समेत कई खूबियां ऑफर करते हैं। इस फोन में 50 एमपी का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।
Advertisement

Vivo V40 Pro में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80वॉट की वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 192 ग्राम फोन का वजन है। अंडर-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर फोन में दिया गया है। इसे आईपी68 रेटिंग‍ मिली है, जिसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसानों को झेल सकता है।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant AMOLED display with HDR support
  • Slick design with IP68 rating
  • Solid performance
  • Dependable battery life
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Lacklustre ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.