Vivo V40 Lite के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक, 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक!

Vivo V40 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2024 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo V40 Lite में एक बड़ी 5,500mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Vivo V40 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Vivo V30 Lite में 6.67 इंच की E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही एक आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo  V40 Lite को लॉन्च करने वाला है। इस मॉडल को हाल ही में ब्लूटूथ SIG और GCF सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। अब एक नई लीक में इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo V40 Lite के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V40 Lite  Design


जाने-माने टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने 91मोबाइल्स के साथ जानकारी साझा की है। Vivo V40 Lite फोन IMEI डाटाबेस पर सामने आया था। हालांकि, इन सर्टिफिकेशन से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस नई रिपोर्ट में पूरे डिजाइन के साथ-साथ पूरे स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है। यह V40 Lite का ग्लोबल वेरिएंट है जो कि यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया मॉडल हो सकता है।
Advertisement

लीक हुई फोटो को देखने से पता चला है कि Vivo V40 Lite में स्लिम बेजेल्स और सेंटर अलाइंड पंच होल कटआउट के साथ कर्व्ड ऐज डिजाइन है। इसके पीछे एक बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड है जिसमें ऑरा रिंग एलईडी लाइट है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाहिने ओर स्थित हैं। इसका मिड फ्रेम प्लास्टिक मैटेरियल से तैयार किया गया है। यह स्मार्टफोन कम से कम दो कलर ऑप्शन सफेद और मैरून में उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Vivo V40 Lite  Specifications


लीक में दावा किया गया है कि Vivo V40 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस कस्टम स्किन पर चलेगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। यह फोन 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में एक बड़ी 5,500mAh की बैटरी है जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल सिम सपोर्ट, IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.