13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V30 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V30 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V30 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V30 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Vivo V30 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo V30 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 5,000mAh बैटरी वाला यह स्मार्टफोन क्रोमा पर भारी कीमत में कटौती के साथ मिल रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Vivo V30 Pro 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V30 Pro 5G Price

Vivo V30 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर 28,494 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि भारतीय बाजार में मार्च 2024 को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन रुपये 13,505 सस्ता मिल रहा है।

Vivo V30 Pro 5G Features & Specifications

Vivo V30 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। इस फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो V30 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, जीपीएस, ओटीजी, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.