Vivo V29e के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध, जानें सबकुछ

Vivo V29e में आई ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 12:29 IST

Vivo V29e में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में नए वी-सीरीज स्मार्टफोन की झलक पेश की है। आगामी स्मार्टफोन Vivo V29e होगा, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किए V23e के अपग्रेड के तौर पर लाया जाएगा। लॉन्च से पहले वीवो ने ट्विटर पर टीजर के तौर पर V29e की जानकारी का खुलासा किया है। ब्रांड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन के लिए एक अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार की है। यहां हम आपको Vivo V29e के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V29e के फीचर्स


Vivo ने अभी तक भारत में Vivo V29e स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। ब्रांड ने टीजर पेश करना शुरू कर दिया है तो ऐसे में यह समार्टफोन आने वाले हफ्तों में पेश होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो सकता है, क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक अलग से माइक्रोसाइट तैयार की है।

माइक्रोसाइट्स के अनुसार, Vivo V29e में ड्यूल टोन बैक पैनल दिया गया है, जहां बाईं ओर चमकदार फिनिश है और दूसरे आधे हिस्से में लैदर लुक है। बैक पैनल के ऊपर बाईं ओर गोल्ड कलर में दो कैमरा रिंग हैं। फोन में कलर बदलने वाली रियर पैनल टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह बेहतर कलर्स के साथ ज्यादा शानदार लुक प्रदान करती है। Vivo माइक्रोसाइट पर मैरून कलर का बैक पैनल ब्लैक कलर में बदलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यह सिर्फ आर्टिस्टिक रेड वैरिएंट पर उपलब्ध होगा, आर्टिस्टिक ब्लू मॉडल पर नहीं।

Vivo V29e में 58.7-डिग्री कर्वचर के साथ एक 3D डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन 25 हजार से 30 हजार रुपये के बजट में 3डी कर्व्ड स्क्रीन वाला सबसे स्लिम स्मार्टफोन माना जा रहा है। स्मार्टफोन की प्रोफाइल स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 0.757 मिमी है। Vivo V29e में आई ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिससे रात के समय में चमकदार और स्टेबल फोटो क्लिक हो पाएंगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  3. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  4. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  5. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  7. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  8. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  9. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.