Vivo का नया स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ Geekbench पर स्पॉट, Vivo X100 सीरीज में होगा लॉन्च!

Vivo V2324HA में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2024 19:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100S Pro कंपनी की Vivo X100 सीरीज में नया एडिशन हो सकता है
  • V2324HA मॉडल नम्बर के साथ यह डिवाइस स्पॉट हुआ है
  • फोन Vivo X100 Pro Plus के साथ लॉन्च हो सकता है

Vivo X100 Pro में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

Vivo का एक नया स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। यह फोन इसके साथ ही चीन के रेडियो सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इसका मॉडल नम्बर दोनों ही सर्टिफिकेशन पर पहचाना गया है। कहा जा रहा है कि फोन Vivo X100S Pro हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसमें कौन से स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं, इस पर एक नजर डालते हैं। 

Vivo X100S Pro कंपनी की Vivo X100 सीरीज में नया एडिशन हो सकता है। इसका अनुमान वीवो के एक नए मोबाइल डिवाइस के स्पॉट होने से लगाया जा रहा है। V2324HA मॉडल नम्बर के साथ यह डिवाइस स्पॉट हुआ है जो कि गीकबेंच पर देखा गया है। फोन को चाइना रेडियो सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है लेकिन वहां इसके बारे में कोई डिटेल नहीं मिलती है। लेकिन गीकबेंच फोन के बारे में कई चीजें बताता है। 
Advertisement

Vivo V2324HA में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। इसमें एक कोर 3.4GHz Cortex-X4 है, तीन कोर 2.85GHz Cortex-X4 हैं, और चार कोर 2.0GHz Cortex-A720 हैं। फोन का GPU यहां Immortalis-G720 MC12 के नाम से लिस्ट किया गया है जो कि 1300MHz पर क्लॉक किया गया है। इसे Dimensity 9300 चिपसेट कहा जा रहा है। फोन Vivo X100 Pro Plus के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Vivo X100 Pro की बात करें तो डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 3000nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक  रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर से लैस है और Vivo की नई V3 इमेजिंग चिप से भी लैस है। फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और G720 GPU दिया गया है। 
Advertisement

Vivo X100 Pro में Zeiss की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 1 इंच सेंसर है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्‍सल का सुपर-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा इस फोन में दिया गया है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है। Vivo X100 Pro में 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 5,400mAh की बैटरी है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.