4,910mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo V2140A फोन! TENAA लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo V2140A स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी आगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पर काम कर रही है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V2140A में मिल सकती है 4,910mAh की बैटरी
  • वीवो ने फिलहाल वीवो वी2140ए फोन की जानकारी नहीं दी है
  • Vivo Y33s और Vivo Y32 फोन भी हो सकते हैं लॉन्च
Vivo V2140A स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी आगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पर काम कर रही है। Vivo कुछ स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो कि Compulsory Certification of China (3C) और TENAA जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिख चुके हैं। Vivo Y33s 5G और Vivo Y32 के नाम की जानकारी मिल चुकी है, लेकिन TENAA लिस्टिंग पर स्पॉट हुए नए Vivo V2140A फोन का मोनिकर फिलहाल सामने नहीं आया है। वेबसाइट पर फोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध है।  

Vivo ने फिलहाल आगामी Vivo V2140A स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन TENAA और 3C सर्टिफिकेशन से संकेत मिले हैं कि यह फोन अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी Vivo Y33s 5G और Vivo Y32 दोनों स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है, वी33एस 5जी फोन 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था और वीवो वाई32 स्मार्टफोन नवंबर महीने में TENAA पर स्पॉट किया गया था।
Advertisement

TENAA लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Nashville Chatter द्वारा स्पॉट की गई थी, जिसमें सामने आया था कि Vivo V2140A स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और इसके चार हाई-परफ्रोर्मेंस कोर 2.35GHz पर काम करते हैं और चार हाई-परफ्रोर्मेंस कोर 1.8GHz. पर काम करते हैं। यह डिवाइस 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। यह फोन 4जी कनेक्टिविटी के सथ आ सकता है।

Vivo V2140A फोन 6.51 इंच (720x1,600 पिक्सल) एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है, लेकिन फिलहाल इसके रिफ्रेश रेट की जानकारी सामने नहीं आई है। यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है और इसकी बैटरी 4,910 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल, Vivo ने इस फोन से जुड़ी किसी जानकारी का ऐलान नहीं किया है, जिसमें फोन का नाम तक शामिल नहीं है। लेकिन हो सकता है इसे आने वाले कुछ हफ्तों में चीन में लॉन्च कर दिया जाए।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V2140A, Vivo, Vivo Smartphones, Vivo V2140A specs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.