44MP सेल्फी कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ Vivo V21 फोन 29 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Flipkart पर 29 अप्रैल को इस नए Vivo V21 5G स्मार्टफोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे तय किया गया है और यहीं से इसे खरीदा भी जा सकेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2021 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 5G में है 44 मेगापिक्सल का OIS सेल्फी कैमरा
  • ड्यूल स्पॉटलाइट फ्लैश की मदद से कम रोशनी में खींच पाएंगे बेहतर तस्वीरें
  • आर्कटिक व्हाइट, डस्क ब्लू और सनसेट डेज्जल कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा फोन

Flipkart ने Vivo V21 5G को आर्कटिक व्हाइट, डस्क ब्लू और सनसेट डेज्जल कलर ऑप्शन में लिस्ट किया है।

Vivo V21 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की तारीख तय हो गई है। यह फोन देश में 29 अप्रैल को लॉन्च होगा। इससे पहले Vivo ने केवल इतना बताया था कि Vivo V21 5G भारत में जल्द लॉन्च होगा, मगर कब होगा ये स्पष्ट नहीं किया था। अब Flipkart पर इस फोन के लिए एक समर्पित पेज भी बना दिया गया है जिसमें फोन की लॉन्च डेट और कुछ स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। Vivo V21 5G को 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्पले के साथ पिछले कुछ समय से टीज किया जा रहा था।

Vivo V21 5G India launch date, expected price

Flipkart पर 29 अप्रैल को इस नए Vivo V21 5G स्मार्टफोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे तय किया गया है और यहीं से इसे खरीदा भी जा सकेगा। अभी तक फोन की कीमत के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। मगर इतना कहा जा सकता है कि इसका दाम भी सीरीज के बाकी स्मार्टफोन्स की तरह ही थोड़ा ऊंचा रखा जाएगा। Vivo V20 2021 की भारत में वर्तमान में कीमत 22,990 रुपये है। जाहिर सी बात है कि इसके 5जी वेरिएंट Vivo V21 5G की कीमत उससे कुछ ऊपर ही रखी जाएगी।

Vivo V21 5G specifications (teased)

Flipkart ने Vivo V21 5G की कुछ स्पेसिफिकेशन भी टीजर में बताई हैं। इसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा जिसमें OIS और ड्यूल स्पॉटलाइट फ्लैश भी होगा। इससे बहुत कम रोशनी में भी फोन के द्वारा अच्छी सेल्फी ली जा सकती हैं। इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्पले दी गई है। पीछे की तरफ फोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन सेंसर त्रिकोणाकार आकृति में सेट किए गए हैं।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Flipkart ने Vivo V21 5G को आर्कटिक व्हाइट, डस्क ब्लू और सनसेट डेज्जल कलर ऑप्शन में लिस्ट किया है। आर्कटिक व्हाइट और सनसेट डेज्जल 7.39mm मोटाई और 177 ग्राम भार के साथ आते हैं। जबकि डस्क ब्लू 7.29 mm मोटाई और 176 ग्राम भार के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में एक्सटेंडेड रैम का फीचर भी दिया गया है। इससे फोन की 3जीबी मैमरी के अतिरिक्त स्पेस को रैम की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.