Vivo का एक और 5G फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन!

Vivo V21 के पिछले वर्ज़न Vivo V20 सीरीज़ में वनीला वीवो वी20 फोन 4जी वेरिएंट में आया था, जबकि Vivo V20 Pro को 5जी डिवाइस के रूप में पेश किया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 में पेश किए जा सकते हैं कई 5जी फोन
  • Vivo V20 Pro को 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया गया था
  • वीवो वी21 5जी का मॉडल नंबर V2050 है

Vivo V21 5G फोन इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसका इशारा Bureau of Indian Standard (BIS) सर्टिफिकेशन द्वारा मिला है। वीवो वी21 5जी फोन की कथित बीआईएस लिस्टिंग को टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा साझा किया गया है। बता दें, कुछ दिन पहले यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, इस फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है, रिपोर्ट का कहना है कि वी21 सीरीज़ V20 सीरीज़ की तुलना में नए फीचर्स, बेहतर कैमरा व पावरफुल हार्डवेयर से लैस होगी।

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक, Vivo V21 5G फोन का मॉडल नंबर V2050 है। यह स्मार्टफोन कथित रूप से इसी मॉडल नंबर के साथ इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। फिलहाल इस संबंध में यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस स्मार्टफोन का 5जी वेरिएंट भी पेश किया जाएगा या नहीं। इसका पिछला वर्ज़न Vivo V20 फोन 4जी वेरिएंट में आया था, जबकि Vivo V20 Pro को 5जी डिवाइस के रूप में पेश किया गया था।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया फिलहाल फोन के डिज़ाइन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है और यह भी साफ नहीं किया गया है कि आगामी सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। चीनी टेक कंपनी पिछले साल से स्ट्रक्चर को फॉलो कर लो-एंड Vivo V21 SE, वनीला Vivo V21 और टॉप-एंड Vivo V21 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि वी21 सीरीज़ V20 सीरीज़ की तुलना में नए फीचर्स, बेहतर कैमरा व पावरफुल हार्डवेयर से लैस होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V21 5G, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.