Vivo V20 भारत में 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo V20 स्मार्टफोन लॉन्च के मीडिया इनवाइट्स कंपनी द्वारा साझा कर दिए गए हैं। मीडिया इनवाइट्स के मुताबिक, वीवो वी20 स्मार्टफोन को भारत में 13 अक्टूबर को वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने अपनी ग्लोबल साइट पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी
  • Vivo V20 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वी20 फोन लॉन्च के मीडिया इनवाइट्स किए गए हैं साझा

Vivo V20 में मिलेगी 4,000mAh की बैटरी

Vivo V20 स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। आखिरकार अब इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने वीवो वी20 स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर मीडिया इनवाइट्स साझा करना शुरू कर दिया है। साफ हुआ है कि इस स्मार्टफोन को भारत में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, कुछ समय पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी ने लॉन्च से पहले ही सार्वजनिक कर दिए थे और अब इसके लॉन्च की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है।

Vivo V20 स्मार्टफोन लॉन्च के मीडिया इनवाइट्स कंपनी द्वारा साझा कर दिए गए हैं। मीडिया इनवाइट्स के मुताबिक, वीवो वी20 स्मार्टफोन को भारत में 13 अक्टूबर को वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट के लाइवस्ट्रीम के लिंक लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा मुहैया करा दिए जाने की उम्मीद है।

Vivo V20 की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।

जैसा कि हमने बताया, वीवो वी20 फोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने काफी हद तक साफ कर दिए हैं। Vivo ने अपनी ग्लोबल साइट पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स को प्रकाशित किए हैं।
Advertisement
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V20, Vivo V20 india launch, Vivo V20 Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.