• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V20 के भारत में एंट्री लेने से पहले सारे स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Vivo V20 के भारत में एंट्री लेने से पहले सारे स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Vivo ने अपनी ग्लोबल साइट पर Vivo V20 के स्पेसिफिकेशन्स को प्रकाशित कर दिया है। वीवो वी20 भारत सहित दक्षिण पूर्व एशियाई बाज़ारों में उपलब्ध होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Vivo V20 के भारत में एंट्री लेने से पहले सारे स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Vivo V20 में 44-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • Vivo V20 को इस महीने की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था
  • लॉन्च के समय इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया गया
  • भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स का किया खुलासा
विज्ञापन
Vivo V20 के स्पेसिफिकेशन अब भारत में लॉन्च होने से पहले ही सामने आ गए हैं। इस महीने की शुरुआत में Vivo V20 Pro के साथ फोन को यूरोप में पेश किया गया था, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा उस समय नहीं किया गया था। अब, कंपनी ने भारतीय बाज़ार में वीवो वी20 को लॉन्च करने से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। Vivo ने भारत में Vivo V20 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है और इसकी सेल कम से कम Flipkart पर होने की भी पुष्टि की गई है।

Vivo ने अपनी ग्लोबल साइट पर Vivo V20 के स्पेसिफिकेशन्स को प्रकाशित कर दिया है। वीवो वी20 भारत सहित दक्षिण पूर्व एशियाई बाज़ारों में उपलब्ध होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फ्लिपकार्ट पर 'कमिंग सून' के साथ फोन को टीज़ किया गया है।
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।

Vivo V20 की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V20, Vivo V20 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »