Vivo V20 भारत में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आज होगा लॉन्च, जानें सब कुछ

Vivo V20 को डिज़िटल इवेंट के जरिए आज दोपहर 12 बजे देश में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 आज दोपहर 12 बजे एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च होगा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस आता है फोन
  • 24,999 रुपये कीमत में लॉन्च होने को लेकर एक टिप्सटर कर चुका है दावा

Vivo V20 सीरीज़ की भारत में कीमत 24,999 रुपये हो सकती है

Vivo V20 भारत में आज दोपहर 12 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को आप यहां और कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव भी देख सकते हैं। फोन को मूल रूप से पिछले महीने थाईलैंड में Vivo V20 Pro के साथ पेश किया गया था। एक Vivo V20 SE भी है, जो इसी सीरीज़ का हिस्सा है और इसको भी पिछले महीने मलेशिया में पेश किया गया था। हालांकि प्रो और एसई वेरिएंट के भारतीय लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Vivo V20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में नॉच मिलता है।
 

Vivo V20 India launch details

वीवो वी20 को डिज़िटल इवेंट के जरिए आज दोपहर 12 बजे देश में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। आप इस इवेंट को नीचे दिए गए वीडियो के जरिए भी देख सकते हैं।
Advertisement

 

Vivo V20 price in India (expected)

एक टिप्सटर दावा कर चुका है कि Vivo V20 को भारत में 24,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से फोन की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होने की जानकारी मिली थी। दूसरी तरफ, इसके पिछले मॉडल Vivo V19 को भारत में मई महीने में 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, जुलाई में कीमत 24,990 रुपये हो गई थी।
 

Vivo V20 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, नया डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटचओएस 11 पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने वीवो वी20 पर 128 जीबी स्टोरेज दिया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए सिम ट्रे के अंदर एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, वीवो वी20 में 7.38 एमएम मोटाई और 171 ग्राम वज़न है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.