Vivo V19 Pro भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च

Vivo V19 Pro को भारत में 3 मार्च को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। यह भी दावा है कि वी19 प्रो को कंपनी 15 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए पेश कर सकती है।

Vivo V19 Pro भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च

Vivo V19 सीरीज की भारत में कीमत 20,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है

ख़ास बातें
  • Vivo V19 Pro को भारत में 3 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है
  • खबर है कि इसकी प्री-बुकिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी
  • वीवो वी19 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा के साथ होल-पंच डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
Vivo V19 series के फोन अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट सामने आई थी कि Vivo V19 और V19 Pro अगले महीने मार्च में लॉन्च होंगे। इसके अलावा यह भी पता चला था कि इन फोन का प्री-रजिस्ट्रेशन इस महीने से शुरू हो जाएंगे। जहां एक ओर वीवो इन फ्लैगशिप फोन को लेकर चुप्पी साधे हुए है। वहीं, दूसरी ओर एक नई रिपोर्ट ने दावा किया है कि कंपनी Vivo V19 Pro फोन को भारत में अगले महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है और इस फोन का प्री-रजिस्ट्रेशन इस महीने के मध्य से शुरू हो जाएगा।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने दावा किया है कि Vivo V19 Pro को भारत में 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वीवो वी19 प्रो की प्री-बुकिंग 15 फरवरी से शुरू हो सकती है। 

खबर है कि Vivo V19 Pro में होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा और इसमें डुअल सेल्फी कैमरा होगा। कुछ ऐसा हम Poco X2 और Samsung Galaxy S10+ में भी देख चुके हैं। इस कैमरा सेटअप के रिजॉल्यूशन के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।

(पढ़े: Vivo V19 सीरीज़ में दो सेल्फी कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले होने का दावा)

कीमत की बात करें तो वीवो अपनी वी19 सीरीज के फोन की कीमत 20,000 से 30,000 रुपये के सेगमेंट में रख सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी वी19 प्रो को ऑनलाइन और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के जरिए बेचेगी। इससे पहले देखी गई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वीवो वी19 प्रो को कंपनी वी19 से पहले लॉन्च करेगी, जैसे इससे पहले Vivo V15 और V17 Series के साथ देखा गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »