Vivo V15 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Vivo V15 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। वीवो वी15 की कीमत में कटौती कर दी गई है, जानें नया दाम।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2019 11:09 IST
ख़ास बातें
  • फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में मिलेगा Vivo V15
  • Vivo V15 में है 6.53 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन
  • Vivo V15 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती

Vivo V15 की नई कीमत है 21,990 रुपये

Vivo V15 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। पिछले महीने लॉन्च हुए वीवो वी15 (Vivo V15) की कीमत में कटौती कर दी गई है। Vivo V15 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है और अब यह हैंडसेट 21,990 रुपये में बेचा जा रहा है। Vivo V15 नई कीमत के साथ वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेज़न (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि पार्टनर ऑफलाइन आउटलेट पर भी फोन नई कीमत के साथ उपलब्ध होगा। Vivo V15 के साथ एक्सचेज डिस्काउंट, एसबीआई और एचडीएफसी कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक समेत अन्य ऑफर्स मिल रहे हैं।
 

Vivo V15 की भारत में नई कीमत और लॉन्च ऑफर्स

वीवो ने घोषणा की है कि Vivo V15 का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 21,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो वी15 खरीदने वाले ग्राहकों को बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, पुराने फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट, रिलांयस जियो की ओर से 10,000 रुपये के फायदे (3.3 टीबी डेटा और जियो वीवो क्रिकेट ऑफर), अलग-अलग बैंकों की ओर से ऑफर्स जैसे कि एसबीआई क्रेडिट/ डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है।
 

Vivo V15 पिछले महीने हुआ था भारत में लॉन्च

याद करा दें कि Vivo V15 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में वीवो वी15 को 23,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। वीवो वी15 को फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में उतारा गया था।
 

Vivo V15 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले Vivo V15 फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 5 का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा वीवो वी15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Vivo V15 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ), जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। Vivo V15 की लंबाई-चौड़ाई 161.97x75.93x8.54 मिलीमीटर और वज़न 189.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.