Vivo V15 Pro और Vivo S1 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती, जानें नया दाम

Vivo S1, Vivo V15 Pro Price Cut: वीवो के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले वीवो वी15 प्रो और तीन रियर कैमरे वाले वीवो एस1 स्मार्टफोन की कीमत में स्थायी रूप से कटौती कर दी गई है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है वीवो एस1
  • Vivo S1 हैंडसेट 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है

Vivo S1, Vivo V15 Pro Price Cut: वीवो एस1 और वीवो वी15 प्रो की कीमतें हुई कम

Vivo V15 Pro, Vivo S1 Price Cut: वीवो के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले वीवो वी15 प्रो और तीन रियर कैमरे वाले वीवो एस1 स्मार्टफोन की कीमत में स्थायी रूप से कटौती कर दी गई है। याद रहे कि Vivo V15 Pro की कीमत में इससे पहले अगस्त माह में कटौती हुई थी। वीवो एस1 को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था और अब हैंडसेट की कीमत कम कर दी गई है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो वी15 प्रो में स्नैपड्रैगन 675  प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं तो वहीं वीवो एस1 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। आइए अब Vivo V15 Pro और Vivo S1 की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Vivo S1, Vivo V15 Pro Price Cut

वीवो ने गैजेट्स 360 को भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि वीवो वी15 प्रो और वीवो एस1 की कीमत में कटौती की गई है। वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन इस साल अगस्त माह में Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद वीवो ब्रांड का यह वेरिएंट 23,990 रुपये में बेचा जा रहा था। लेकिन अब 4,000 रुपये की कटौती के बाद इस वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें- Vivo S1 Review in Hindi

यह भी पढ़ें-  Vivo V15 Pro हुआ 3,000 रुपये सस्ता, जानें नया दाम

कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके भी दी है। Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और वीवो ई-शॉप पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि वीवो वी15 प्रो का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भी फ्लिपकार्ट और वीवो के ई-शॉप पर 26,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मतलब 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तीन रियर कैमरे वाले Vivo S1 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कटौती के बाद यह वेरिएंट 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, वीवो एस1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था लेकिन अब यह वेरिएंट 17,990 रुपये में उपलब्ध है। इसका मतलब दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • Bad
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  10. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.