Vivo V15 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

पता चला है कि Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। वीवो के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V15 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा Vivo V15 Pro
  • Vivo V15 Pro की कीमत 33,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद
  • वीवो वी15 प्रो में पिछले हिस्से पर होंगे तीन कैमरे
विज्ञापन
आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से कुछ दिनों पहले ही Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। यह Vivo स्मार्टफोन Vivo V11 Pro, का अपग्रेड है और यह 6.39 इंच के फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले से लैस है। वीवो के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अलावा वीवो वी15 प्रो की कीमत भी सामने आई है। गौर करने वाली बात है कि Vivo V15 Pro को भारत में 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने इस संबंध में टीज़र भी ज़ारी कर दिए हैं।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर वीवो वी15 प्रो स्पेसिफिेकेशन साझा किए हैं। इस स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक तो हुए ही हैं, साथ में इसकी कीमत 33,000 रुपये के आसपास होने का पता चला है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन को सही मानें तो Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन की बैटरी 3,700 एमएएच की होगी और यह "डुअल इंजन" फास्ट इंजन टेक्नोलॉजी से लैस होगी।

हाल ही में पता चला था कि Vivo V15 Pro 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि पॉप अप सेल्फी कैमरे की पहली झलक बीते साल Vivo Nex में ही मिली थी। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि वीवो वी15 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। हम स्पेसिफिकेशन की पुष्टि निजी तौर पर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

याद रहे कि वीवो वी15 प्रो को भारत में 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने अभी फोन की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। सिर्फ इतना पता चला है कि हैंडसेट अमेज़न इंडिया पर बिकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »