Vivo V11 Pro के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें आईं सामने

हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो का आगामी स्मार्टफोन Vivo V11 Pro भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होगा। वीवो वी11 प्रो भारत में एक ऐसा किफायती स्मार्टफोन होगा जिसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

Vivo V11 Pro के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें आईं सामने

Photo Credit: Android Pure

ख़ास बातें
  • Vivo V11 Pro में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 6 सितंबर को लॉन्च होगा वीवो वी11 प्रो
  • Vivo V11 Pro का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो का आगामी स्मार्टफोन Vivo V11 Pro भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट मुंबई में होगा। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ टीजर के अलावा Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी11 प्रो से संबंधित जानकारी से पर्दा नहीं उठाया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई जो प्रेंस रेंडर होने का दावा करती है। इस रिपोर्ट से Vivo V11 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। Vivo V11 Pro भारत में एक ऐसा किफायती स्मार्टफोन होगा जिसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Vivo V11 Pro में पतले बेजल और फोन के ऊपर हिस्से पर नॉच मौजूद है। तस्वीर में दो रियर कैमरे, एलईडी फ्लैश और बैक पैनल पर वीवो का लोगो नजर आ रहा है। वीवो वी11 प्रो की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी अगले महीने लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आने की उम्मीद है। नीचे बताए गए स्पेसिफिकेशन वेबसाइट एंड्रॉयड प्योर पर लीक रिपोर्ट के मुताबिक हैं।
 

Vivo V11 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo V11 Pro में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। Oppo F9 Pro की  तरह वीवो वी11 प्रो में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिजाइन है। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। यह 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर Vivo V11 Pro की कीमत से पर्दा तो नहीं उठाया है, लेकिन उम्मीद है कि Vivo V9 को ध्यान में रखते हुए हैंडसेट की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V11 Pro, Vivo V11 Pro india launch, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »