Vivo V11 Pro लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

भारत में वीवो वी11 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 25,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को डेज़लिंग गोल्ड और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2018 13:56 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 ओएस है Vivo V11 Pro में
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वाला है यह वीवो फोन

Vivo V11 Pro में है 6.41 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले

चीनी कंपनी Vivo ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V11 Pro को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो वी11 प्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप डिस्प्ले और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि वीवो ने बुधवार को ही थाइलैंड में अपनी वी11 सीरीज़ के दो हैंडसेट Vivo V11 और Vivo V11i लॉन्च किए थे। स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo V11 Pro हैंडसेट वीवो वी11 का भारतीय अवतार है। अन्य खूबियों में 6 जीबी रैम, वाटरड्रॉप नॉच वाला 19.5:9 डिस्प्ले और इंफ्रारेड आधारित फेस अनलॉक शामिल हैं।
 

Vivo V11 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में वीवो वी11 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 25,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को डेज़लिंग गोल्ड और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी दी गई है कि फोन की बिक्री ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म में होगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग तो बुधवार से ही शुरू हो जाएगी। लेकिन बिक्री 12 सितंबर से होगी।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो फोन खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। रिलांयस जियो की ओर 4,050 रुपये का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर एक बार स्क्रीन बदलने की भी वारंटी है।
 

Vivo V11 Pro स्पेसिफिेकेशन

डुअल सिम Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement
 

Vivo V11 Pro की कीमत है 25,990 रुपये

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • Bad
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.