Vivo V11 Pro से आज उठेगा पर्दा, जानें क्या होगा खास

वीवो ने थाइलैंड में अपनी Vivo V11 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Vivo V11 और Vivo V11i से पर्दा उठाया। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में वीवो वी11 को वीवो वी11 प्रो के नाम से उतारा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2018 11:12 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी11 प्रो को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है
  • वीवो वी11 प्रो की कीमत 20,000-30,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • भारत में वीवो वी11 को वीवो वी11 प्रो के नाम से उतारा जाएगा
Vivo V11 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले चीनी कंपनी वीवो ने थाइलैंड में अपनी Vivo V11 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Vivo V11 और Vivo V11i से पर्दा उठाया। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में वीवो वी11 को वीवो वी11 प्रो के नाम से उतारा जाएगा। फोन से पर्दा तो आज मुंबई में होने वाले इवेंट में उठ ही जाएगा, लेकिन इससे पहले कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र के आधार पर हमें Vivo V11 Pro के बारे में बहुत कुछ पता चल चुका है। अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 'वाटरड्रॉप' डिस्प्ले नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 

Vivo V11 Pro के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

वीवो वी11 प्रो को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाना है। आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम कंपनी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगा।
 

Vivo V11 Pro की भारत में कीमत

Vivo V9 की कीमत पर गौर किया जाए तो भारत में इस वीवो वी11 प्रो की कीमत 20,000-30,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में हो सकती है। बता दें कि Vivo V11 की कीमत थाइलैंड में करीब 21,800 रुपये है। वहीं, वीवो वी11आई को करीब 30,600 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Vivo V11 specifications

टीज़र और थाइलैंड के लॉन्च इवेंट के आधार पर हमें Vivo V11 Pro के स्पेसिफिकेशन के बारे में बहुत कुछ पता है। डुअल सिम Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। याद रहे कि वीवो वी9 स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ आता है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गगए हैं।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।
Advertisement

Vivo V11 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • Bad
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.