Vivo U20 होगा 22 नवंबर को भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे होंगे इसमें

Vivo U20 Launch Date in India: वीवो अपनी यू सीरीज़ के अंतर्गत नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। जानें संभावित Vivo U20 Specifications के बारे में।

Vivo U20 होगा 22 नवंबर को भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे होंगे इसमें

Vivo U20 Launch Date in India: वीवो यू20 लॉन्च डेट आई सामने

ख़ास बातें
  • Vivo U20 में होगा ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
  • वीवो यू20 के पिछले हिस्से में होंगे तीन रियर कैमरे
  • Amazon पर टीज़र से सामने आई Vivo U20 Launch Date
विज्ञापन
Vivo U20 Launch Date in India: वीवो अपनी यू सीरीज़ के अंतर्गत नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। Amazon.in पर Vivo के ऑफिशियल टीज़र पेज़ के अनुसार, Vivo U20 भारत में 22 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लॉन्च के बाद वीवो यू20 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर उपलब्ध होगा। वीवो यू20 के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और जैसा कि नाम से संकेत मिल रहा है कि यह इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo U10 का अपग्रेड होगा। अमेज़न पर फोन के टीज़र पेज़ से इस बात का भी पता चला है कि Vivo U20 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

Amazon पर वीवो यू20 (Vivo U20) के टीज़र पेज से फोन के फ्रंट और बैक साइड के डिज़ाइन की भी झलक मिली है। आगामी Vivo स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट डिज़ाइन है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा, इसके अलावा तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं। लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे।

वीवो यू20 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर भी है। वीवो यू20 के टीज़र पेज़ पर इस बात का जिक्र है कि भारत में Vivo ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन 22 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वीवो यू20 के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज स्टैंडर्ड के बारे में भी जानकारी मिली है।

सबसे पहले बात प्रोसेसर की। Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है, इसका मतलब वीवो यू20 के कई वेरिएंट होंगे जिनमें कम रैम भी होगी। वीवो यू20 तेज़ यूएफएस 2.1 स्टोरेज स्टैंडर्ड पर निर्भर है।
 

Vivo U20 Specifications (उम्मीद)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo U20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  2. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  3. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  5. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  6. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  7. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  8. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
  9. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  10. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »