Vivo U20 होगा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Vivo U20 Teaser: Amazon पर वीवो यू20 के आधिकारिक टीज़र पेज़ से Vivo ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता समेत यह अहम जानकारी का पता चला है।

Vivo U20 होगा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Vivo U20 होगा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

ख़ास बातें
  • वीवो यू20 के पिछले हिस्से में होंगे तीन रियर कैमरे
  • Vivo U20 में होगा ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
  • Vivo U20 में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Vivo U20 Teaser: ई-कॉमर्स साइट Amazon पर वीवो यू20 के आधिकारिक टीज़र पेज़ से इस बात का खुलासा हो गया है कि Vivo ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन वीवो यू20 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। अमेज़न ने इस सप्ताह के शुरुआत में Vivo U20 से संबंधित इस टीज़र पेज़ को सेटअप किया था और अब धीरे-धीरे फोन के प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठाया जा रहा है। बैटरी क्षमता के अलावा हमें यह पहले से जानकारी है कि वीवो यू20 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 

Vivo U20 Teaser डिटेल्स

अमेज़न पर वीवो यू20 के टीज़र पेज़ में दावा किया गया है कि यह 5,000 एमएएच की बैटरी वाला सबसे तेज स्मार्टफोन होगा, साथ ही टीज़र पेज़ से यह भी पता चला है कि फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। टीज़र पेज से यह भी पता चला है कि Vivo U20 स्मार्टफोन 273 घंटे के स्टैंडबाय , Instagram इस्तेमाल करने पर 21 घंटे, Facebook इस्तेमाल करने पर 17 घंटे और YouTube इस्तेमाल करने पर 11 घंटे तक चल सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया वीवो यू20 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Amazon पर टीज़र इमेज़ से इस बात का भी पता चला है कि वीवो यू20 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे होंगे और बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वीवो यू20 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Vivo U3 का ही एक अवतार हो सकता है। अभी तक कंपनी द्वारा बताए गए वीवो यू20 स्पेसिफिकेशन कंपनी के वीवो यू3 स्पेसिफिकेशन से मिलते जुलते हैं।
 

Vivo U20 specifications (उम्मीद)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo U20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

Vivo U3 और Vivo U20 के बीच रैम और स्टोरेज को लेकर कुछ अंतर हो सकता है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो यू20 को भारत में 22 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »