Vivo ने भारत में बीते हफ्ते अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया था और आज इस फोन की सेल शुरू हो गई है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo ने भारत में बीते हफ्ते अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया था और आज इस फोन की सेल शुरू हो गई है। अगर आप इस फोन को आज से खरीदने का सोच रहे हैं तो बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इसके अलावा ब्याज मुक्त ईएमआई के जरिए भी फोन को अपना बना सकते हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Vivo T5x 5G के बारे विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo T5x 5G के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। ग्राहक बैंक ऑफर में HDFC, SBI और एक्सिस बैकं क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है।
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है।
कैमरा सेटअप के मामले में T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल