Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च

Vivo T5 Pro 5G की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं, जिसमें 9020mAh बैटरी और Snapdragon चिप शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 20:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Pro 5G 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा
  • 9020mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद
  • कीमत 30,000 रुपये से शुरू होकर 36,999 रुपये तक जा सकती है

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 Pro 5G को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले इसकी कीमत और कुछ अहम फीचर्स सामने आ गए हैं। पहले ही कन्फर्म हो चुका है कि अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसमें बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और नया प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अब लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स ने लॉन्च से पहले ही यह बता दिया है कि हमें स्मार्टफोन से क्या उम्मीद करनी चाहिए।

टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी संभावित कीमत शेयर की है। उनके मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में आ सकता है, जबकि बेस मॉडल करीब 30,000 रुपये के आसपास शुरू हो सकता है। इसके साथ ही Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट से भी पुष्टि हुई है कि फोन लॉन्च के बाद वहीं से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

एक अलग X पोस्ट में Vivo T5 Pro 5G की बेंचमार्क लिस्टिंग के बारे में पता चला है। टेक ब्लॉगर Anvinraj Valiyathara (@ZionsAnvin) ने इस फोन को Geekbench पर स्पॉट किया है, जहां इसका मॉडल नंबर V2568 बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 12GB RAM और Android 16 मिलने की संभावना है।

Geekbench स्कोर की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,146 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मिड-प्रिमियम सेगमेंट में अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है।

Vivo पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि T5 Pro 5G में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है। इसके साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की भी पुष्टि हुई है। फिलहाल कंपनी की तरफ से सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है, इसलिए लॉन्च के समय और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.