Vivo T4 Ultra भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें पूरे फीचर्स

Vivo ने आज भारतीय बाजार में Vivo T4 Ultra लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2025 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T4 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है।
  • Vivo T4 Ultra के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo T4 Ultra में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज भारतीय बाजार में Vivo T4 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले है। आइए Vivo T4 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo T4 Ultra Price in India


Vivo T4 Ultra के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन मेटियोर ग्रे और फीनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। यह फोन बिक्री के लिए देश में फ्लिपकार्ट, वीवो की ऑफिशियल साइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 18 जून से उपलब्ध होगा।


Vivo T4 Ultra Specifications, Features


Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x2,800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल है।  ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। 

कैमरे सेटअप के लिए T4 Ultra के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और f/2.55 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 
Advertisement

T4 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल नैनो सिम, 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में Google के सर्किल टू सर्च और एआई नोट असिस्ट, एआई इरेज, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और एआई कॉल ट्रांसलेशन जैसे अन्य एआई फीचर्स का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो मेटियोर ग्रे वर्जन की लंबाई 160.5 मिमी, चौड़ाई 75.02 मिमी, मोटाई 7.43 मिमी और वजन 192 ग्राम है। वहीं फीनिक्स गोल्ड वर्जन की मोटाई 7.45 मिमी और वजन 193 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.