Vivo T4 5G में 90W चार्जिंग के साथ मिलेगी 7300mAh की बैटरी, हुआ कंफर्म, जानें सबकुछ

Vivo ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 22 अप्रैल को भारत में Vivo T4 5G को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने कंफर्म किया है कि Vivo T4 5G में 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • Vivo T4 5G फोन 90W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • Vivo T4 5G में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 का प्राइमरी कैमरा होगा।

Vivo T4 5G में 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: X/Vivo

Vivo ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 22 अप्रैल को भारत में Vivo T4 5G को पेश करने वाला है। अब ब्रांड ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है। T4 5G  की एक बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग स्पीड है। यहां हम आपको Vivo T4 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T4 5G की खासियतें


Vivo ने कंफर्म किया है कि Vivo T4 5G में 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। ब्रांड के अनुसार, फोन में यूनिक टेक्नोलॉजी दी गई है कि फोन पूरे दिन परफॉर्मेंस प्रदान करने के साथ भी स्लिम रहेगा। बैटरी में ब्लूवोल्ट एनोड मैटेरियल और थर्ड जनरेशन का सिलिकॉन है, जो एनर्जी डेंसिटी को 15.7 प्रतिशत बढ़ाता है। अगर फोन के स्लिम होने की बात करें तो इसके एमराल्ड ब्लेज एडिशन की मोटाई 7.89 मिमी होगी।

Vivo ने यह भी कंफर्म किया है कि Vivo T4 5G फोन 90W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई टेक्नोलॉजी के चलते T4 की बैटरी हीट नहीं होगी, जो मिमिमल हीट प्रोडक्शन के साथ एफिशिएंट करंट फ्लो का सपोर्ट करती है, जिससे फोन चार्जिंग के दौरान और गेमिंग के दौरान भी ठंडा रहता है। कार्बन नैनोट्यूब कंडक्शन, नैनो केज स्ट्रक्चर और इलेक्ट्रोड रीशेपिंग जैसी टेक्नोलॉजी हैवी उपयोग के बाद भी बैटरी को कम नहीं होने देती हैं।

Vivo T4 5G के टीजर से पता चला है कि इसमें क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगी। लीक से पता चला है कि डिस्प्ले 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी और डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट पर चलेगा। अन्य रिपोर्ट्स से पता चला है कि T4 5G में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। आगामी फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM + 128GB और 12GB+256GB में आने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.