Vivo T3x होगा 6000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Vivo T3x में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी और इसके बड़ी बैटरी वाला वीवो का पहला स्लिम स्मार्टफोन माना जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3x में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट होगा।
  • Vivo T3x में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • Vivo T3x में ऑडियो बूस्टर के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सेटअप होगा।

Vivo T2x में 6.58 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अब T सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo T3x लॉन्च करने वाला है। स्मार्टफोन हाल ही में ब्लूटूथ SIG और BIS सर्टिफिकेशन दोनों पर देखा गया है, जिससे इसके नाम की पुष्टि हुई है और भारत में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। अब, MySmartPrice की एक रिपोर्ट से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। यहां हम आपको Vivo T3x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3x के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T3x में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट होगा। इसके कोर आर्किटेक्चर में एड्रेनो जीपीयू के साथ 4 कॉर्टेक्स-ए78 और 4 कॉर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं। इसके अलावा T3x में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी और इसके बड़ी बैटरी वाला वीवो का पहला स्लिम स्मार्टफोन माना जा रहा है। फोन की रेटेड बैटरी लाइफ दो दिन तक की होगी। ऑडियो के मामले में फोन में ऑडियो बूस्टर के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सेटअप होगा, जिससे वॉल्यूम 300 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।

इन स्पेसिफिकेशंस के अलावा रिपोर्ट में स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसी संभावना हैं कि वीवो अप्रैल के तीसरे हफ्ते में 19 से 22 अप्रैल के बीच फोन को पेश कर सकता है।
Advertisement

Vivo T3x बाजार में Vivo T2x की जगह लेगा, जिसे अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था। Vivo T2x में FHD रेजॉल्यूशन और वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.58-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस था। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया। इस फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई थी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.