Vivo T3x 5G में मिलेगी 6,000mAh बैटरी, होगा सबसे स्लिम फोन

Vivo T3x 5G 6,000mAh बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन होगा। T3x में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3x 5G में 6,000mAh बैटरी मिलेगी।
  • Vivo T3x 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा।
  • Vivo T3x 5G 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।

Vivo T3x 5G में 6,000mAh बैटरी होगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo भारत में 17 अप्रैल को एक नया बजट फ्रेंडली 5G फोन Vivo T3x 5G की घोषणा करेगा। आधिकारिक घोषणा से पहले ही ब्रांड ने फोन से संबंधित कई जानकारियों का खुलासा कर दिया है। अब तक ब्रांड ने इसके रियर डिजाइन, रैम, स्टोरेज, कलर ऑप्शन, चिपसेट और प्राइस सेगमेंट का खुलासा किया। हाल ही में Vivo T3x 5G की बैटरी का साइज का खुलासा किया है।
 


Vivo T3x 5G की बैटरी और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
ब्रांड के अनुसार, Vivo T3x 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Vivo T3x 5G भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत पर आएगा। Samsung Galaxy M15 5G और Galaxy  F15 5G देश में समान प्राइस  सेगमेंट में 6,000mAh बैटरी वाले इकलौते फोन हैं। ये दोनों सैमसंग गेलेक्सी फोन 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। 

यहां तक ​​कि आगामी Moto G64 में भी समान आकार की बैटरी मिलने की बात कही गई है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि हुई है। वीवो ने अभी तक T3x की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि वीवो फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी चुन सकता है।
Advertisement

सिर्फ 7.99mm की मोटाई के साथ Vivo T3x 5G 6,000mAh बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन होगा। T3x में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा। यह भी पुष्टि हुई कि यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।

Vivo T3x 5G दो कलर ऑप्शन जैसे सेलेस्टियल ग्रीन और क्रिमसन ब्लिस में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होने का दावा होने के बावजूद, ब्रांड का कहना है कि इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,000 रुपये से कम होगी। इससे पता चलता है कि फोन के कई वेरिएंट हो सकते हैं।
Advertisement
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.