Vivo T3x 5G की कीमत होगी 15 हजार से कम, डिजाइन का हुआ खुलासा

Vivo T3x 5G के लिए उपलब्ध होगा। रियर शेल में एक गोल कैमरा मॉड्यूल है, जिसका डिजाइन Vivo T3 5G से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3x भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत के साथ आएगा।
  • Vivo T3x में ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा।
  • Vivo T3x में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Vivo T3x 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा।

Photo Credit: Flipkart

Vivo ने हाल ही में भारत में Vivo T3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है। इसके आने के बाद Vivo T3x से संबंधित अफवाहें आने शुरू हो गईं। कई लीक्स में Vivo T3x की जानकारी भी सामने आ रही है। अब कंपनी ने इसके रियर डिजाइन का खुलासा करने के लिए एक ऑफिशियल टीजर जारी किया। इसके साथ ही ब्रांड ने उस प्राइस सेगमेंट की पुष्टि की है। यहां हम आपको Vivo T3x के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3x 5G का डिजाइन


पोस्टर से पता चलता है कि चमकदार फिनिश वाला एक रेड वेरिएंट Vivo T3x 5G के लिए उपलब्ध होगा। रियर शेल में एक गोल कैमरा मॉड्यूल है, जिसका डिजाइन Vivo T3 5G से बिल्कुल अलग है। फोन में दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश है। फोन का फ्रंट डिजाइन अभी सामने नहीं आया है। Vivo T3 की तरह, T3x ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। अब फोन का एक लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि फोन 15,000 रुपये से कम कीमत के साथ आएगा।
Advertisement

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T3x में ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। इसके अलावा, इसमें ऑडियो बूस्टर फीचर के साथ ड्यूल स्पीकर सेटअप होने की बात कही गई है, जो वॉल्यूम को 300 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। हालांकि, अन्य जानकारियों का खुलासा होना बाकि है।


Vivo T2x के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Vivo T3x बीते साल के Vivo T2x के अपग्रेड के तौर पर आएगा। आपको बता दें कि Vivo T2x में 6.58 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले है। इसमें डाइमेंशिटी 6020 चिपसेट है। इसमें 8 GB तक RAM और 128GB नेटिव स्टोरेज है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर काम करता है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.