Vivo T3 Ultra की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव, डिजाइन, फीचर्स का खुलासा

Vivo भारतीय बाजार में सितंबर में नया स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra पेश करने वाला है।

Vivo T3 Ultra की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव, डिजाइन, फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Ultra में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo सितंबर में भारतीय बाजार में Vivo T3 Ultra पेश करने वाला है।
  • Vivo T3 Ultra फ्लैगशिप-ग्रेड सोनी कैमरे से लैस होगा।
  • Vivo T3 Ultra में 5,500mAh की बड़ी बैटरी होगी।
विज्ञापन
Vivo सितंबर में भारतीय बाजार में Vivo T3 Ultra पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले अल्ट्रा मॉडल को कंपनी की ऑफिशियल साइट पर टीज किया गया है। इसके अलावा लैंडिंग पेज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है, जहां काफी जानकारियों का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo T3 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 Ultra Price


माइक्रोसाइट के नीचे डिस्क्लेमर से पता चला है कि स्मार्टफोन 12GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है और कीमत लगभग 33,000 रुपये हो सकती है। यहां यह भी सुझाव मिलता है कि स्मार्टफोन 11 सितंबर के आसपास पेश हो सकता है। इसलिए इस स्मार्टफोन के आने वाले हफ्ते में लॉन्च होने की संभावना है। Vivo T3 Ultra को T3 Pro से ऊपर रखा जाएगा, जो हाल ही भारत में लॉन्च हुआ था।


Vivo T3 Ultra Specifications


माइक्रोसाइट के अनुसार, Vivo T3 Ultra में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है जो कि 4,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9200 प्लस चिपसेट से लैस है, जिसे अपने सेगमेंट का सबसे तेज फोन कहा जा रहा है। 1600K के AnTuTu स्कोर के साथ यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और 8एस जेन 3 प्रोसेसर पर बेस्ड स्मार्टफोन्स से बेहतर परफॉर्मेंस करने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो T3 Ultra फ्लैगशिप-ग्रेड सोनी कैमरे से लैस होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के प्राइमरी और ऑक्सिलरी कैमरों का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा। Vivo T3 Ultra में 7.58mm की स्लिम प्रोफाइल होगी। स्लिम बॉडी होने के बावजूद फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 12GB वर्चुअल रैम के साथ आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »