8GB RAM, 16MP फ्रंट कैमरा के साथ Vivo T3 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo T3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 394 पीपीआई, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T3 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo T3 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Vivo T3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस है। Vivo T3 बीते साल के Vivo T2 की जगह लेगा। इस फोन में OIS-असिस्टेड Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। आइए Vivo T3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo T3 की कीमत और उपलब्धता


Vivo T3 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Cosmic Blue और Crystal Flake में उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे Vivo.com, Flipkart और देश भर के रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जाएगा। HDFC Bank और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।


Vivo T3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo T3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 394 पीपीआई, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस फोन में MediaTek Dimesnity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo T3 में प्लास्टिक बिल्ड है। इसमें एक सपाट फ्रेम है और ट्रिपल रियर कैमरे थोड़े ऊंचे  रेकटेंगुलर आईलैंड पर हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में OIS-असिस्टेड Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा और एक फ्लिकर सेंसर शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक IP54 रेटिंग दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी प्रदान करता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.