6000mAh बैटरी वाला Vivo T2X जल्द होगा सस्ती कीमत में लॉन्च!

Vivo T2 5G में 6.62 फुल एचडी + डिस्प्ले दी गई है, जिसकी कीमत CNY 2,199 यानी कि लगभग 25,500 रुपये है। वीवो ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 26 मई 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T2X में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • MediaTek Dimensity 1300 SoC में प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo T2 5G में 6.62 फुल एचडी + डिस्प्ले दी गई है।

Vivo T2X में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अब 6 जून को चीन में Vivo T2 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन के साथ Vivo T2X भी हो सकता है। चीनी टेक दिग्गज ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। एक टिपस्टर द्वारा  Vivo T2X के स्पेसिफिकेशंस को लीक कर दिया गया है। टिपस्टर दावा करती है कि यह एक बजट स्मार्टफोन होगा जो MediaTek चिपसेट और बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी से लैस होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ एक LCD डिस्प्ले फीचर दिया गया है।
 

Vivo T2X के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Weibo पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo T2X में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट अधिक है। प्रोसेसर की बात की जाए तो MediaTek Dimensity 1300 SoC में प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस स्मार्टफोन की मोटाई 9.21mm  और वजन करीब 202.8 ग्राम है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। टिपस्टर का दावा है कि Vivo T2X की कीमत CNY 1,000 यानी कि लगभग 11,500 रुपये से कम होगी।
Advertisement

इसकी तुलना में Vivo T2 5G में 6.62 फुल एचडी + डिस्प्ले दी गई है, जिसकी कीमत CNY 2,199 यानी कि लगभग 25,500 रुपये है। वीवो ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। Vivo T2 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लिस्टेड हो सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 34 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T2 5G, Vivo T2X, Vivo Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.