Vivo T2 5G सीरीज 8GB RAM, Android 13 के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च, Flipkart पर टीजर जारी

Flipkart टीजर फोटो में Vivo T2 5G और T2x 5G नजर आ रहे हैं। लेकिन कंपनी ने ऑफिशियली नहीं बताया है कि टी-सीरीज के फोन्स का नाम क्या होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर इसी महीने Vivo T2 सीरीज के दो स्मार्टफोन लेकर आ रही है।
  • Flipkart टीजर फोटो में Vivo T2 5G और T2x 5G नजर आ रहे हैं।
  • Vivo T2 5G और T2x 5G में फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी।

Vivo T2 5G में फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Flipkart

Vivo कथित तौर पर इसी महीने Vivo T2 सीरीज के दो स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ था। अब फ्लिपकार्ट पर T2 5G सीरीज के लिए एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। पेज पर दो वीवो स्मार्टफोन की जानकारी मिली है जो कि भारत में Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G के तौर पर लॉन्च होने की संभावना है।
 

Vivo T2 5G और T2x 5G की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo T2 5G और T2x 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। Vivo T2x 5G, कंपनी के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर आने की संभावना है।

Flipkart टीजर फोटो में Vivo T2 5G और T2x 5G नजर आ रहे हैं। लेकिन कंपनी ने ऑफिशियली नहीं बताया है कि टी-सीरीज के फोन का नाम क्या होगा। Vivo T2 5G और T2x 5G नाम पहले Google सपोर्ट वाले फोन लिस्ट के डाटाबेस में पता चले हैं। प्ले कंसोल लिस्टिंग से इन दोनों स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है।
Advertisement
 

Vivo T2 5G और T2x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स से पता चला है कि Vivo T2 5G और T2x 5G में फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। स्टोरेज की बात करें तो इनमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करेंगे। Vivo T2 5G में Snapdragon 695 मिलने की संभावना है, जबकि T2x 5G में Dimensity 700 दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होना बाकी है।

T2 5G सीरीज के अन्य स्पेसिफिकेशंस को कंफर्म करने के लिए कंपनी अन्य टीजर जारी कर सकती है। आपको बता दें कि Vivo अगले कुछ दिनों में चीन में एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कई प्रोडक्ट Vivo Pad 2 टैबलेट और नए फोल्डेबल फोन जैसे Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip आने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.