50MP कैमरा और 6GB RAM के साथ Vivo T1x लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo T1x के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की 12,999 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1x के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T1x में ऑक्टा कोर 6nm Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर है।

Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बजट सेगमेंट में लेटेस्ट मॉडल के तौर पर Vivo T1x को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए Vivo टी-सीरीज फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 680 SoC पर काम करता है।  Vivo T1X में ड्यूल रियर कैमरे हैं जो 50 मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के साथ हैं। इसमें अतिरिक्त इनबिल्ट स्टोरेज का इस्तेमाल करके RAM को 8GB तक बढ़ाने का ऑप्शन है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को पहले मलेशिया में अप्रैल में पेश किया गया था और MediaTek Dimensity 900 SoC वाले Vivo T1x के 5G वेरिएंट को पिछले साल अक्टूबर में चीन में जारी किया गया था।
 

Vivo T1x की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo T1x के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की 12,999 रुपये है। वहीं टॉप ऑफ द लाइन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Gravity Black और Space Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टफोन की बिक्री 27 जुलाई से Flipkart पर शुरू होगी।

HDFC Bank कार्ड का इस्तेमाल करके फ्लिपकार्ट से Vivo T1x खरीदने वाले ग्राहक 1 हजार रुपये की बचत प्राप्त करने के हकदार हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है।
Advertisement
 

Vivo T1x के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और NTSC कलर गेमुट की 96 प्रतिशत कवरेज है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर 6nm Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर के साथ Adreno GPU 610 दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB LPDDR4x RAM और 8GB तक बढ़ाई जा सकती है। Vivo स्मूथ गेमिंग के लिए 4-लेयर कूलिंग सिस्टम प्रदान करती है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए f/1.8 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T1x, Vivo T1x Price, Vivo T1x Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.