इस Vivo फोन में हो सकता है Snapdragon 720G प्रोसेसर, और स्पेसिफिकेशन लीक

मॉडल नंबर TD2003F_EX वाला Vivo फोन Android 10 पर  चलाता है और इसमें 8 जीबी रैम मौजूद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 मई 2020 11:29 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर TD2003F_EX के साथ लिस्ट हुआ है आगामी Vivo फोन
  • 2,637 का सिंगल-कोर स्कोर और 6,493 का मल्टी-कोर स्कोर किया है हासिल
  • फोन में होगा Android 10 और 8 जीबी रैम

Vivo X50 भी चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Vivo का एक अज्ञात स्मार्टफोन Geekbench पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग में दी गई स्पेसिफिकेशन की जानकारी से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Xiaomi के Redmi Note 9 Pro को टक्कर देने के लिए जल्द ही एक नया दावेदार आने वाला है। गीकबेंच पर यह अज्ञात वीवो स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ लिस्टेड है और यही प्रोसेसर रेडमी नोट 9 प्रो को भी जान देता है। हालांकि चीनी कंपनी ने आधिकारिक चैनल के जरिए इस स्मार्टफोन पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन मॉडल नंबर TD2003F_EX के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ यह फोन आगामी Vivo फोन की पुष्टी कर चुका है। प्रोसेसर के साथ ही स्मार्टफोन की कुछ अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी साइट पर दिखाई दी हैं। ऐसा भी प्रतीत होता है कि यह स्मार्टफोन अभी टेस्टिंग फेज़ पर है।

91Mobiles द्वारा देखी गई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर TD2003F_EX वाला Vivo फोन Android 10 पर  चलाता है और इसमें 8 जीबी रैम मौजूद है। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में "atoll" कोडनेम वाला एक मदरबोर्ड भी है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट हो सकता है। इस चिपसेट की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है और यह एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है।

फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है, हालांकि काफी हद तक संभव है कि यह Funtouch OS के साथ आएगा, जो वीवो की एंड्रॉयड आधारित कस्टम स्किन है। गीकबेंच एक बेंचमार्किंग वेबसाइट है और इस स्मार्टफोन को भी बेंचमार्क दिया गया है। फोन को 2,637 का सिंगल-कोर स्कोर और 6,493 का मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त हुआ है। यह लिस्टिंग वेबसाइट पर 13 मई को अपलोड की गई थी। इससे पता चलता है कि नया वीवो मॉडल इस समय टेस्टिंग फेज़ में हो सकता है।


इससे अलग आपको बता दें कि चीन में Vivo X50 वीवो की आगामी पेशकश हो सकती है। हाल ही में स्मार्टफोन को एक नहीं बल्कि कई लीक्स में देखा गया था। वीवो एक्स50 ब्रांडिंग को चीन में एक रियलिटी शो के दौरान स्पॉट किया गया और फोन के रिटेल पैकेज की एक धुंधली तस्वीर भी लीक हुई। इसके अलावा चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक नया प्रोमो इमेज भी लीक हो चुका है और एक अलग तस्वीर भी लीक हुई है, जिसमें फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन यह देखने में रिटेल बॉक्स लीक से मेल खाता है। इन सब से पता चलता है कि Vivo अपनी घरेलू मार्केट में Vivo X50 को जल्द लॉन्च करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, vivo smartphone, Vivo Smartphone Launch, Vivo Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.