Vivo X50 की ब्रांडिंग से मिला लॉन्च की ओर इशारा

चीन के एक रियलिटी टीवी शो 'Go Fighting!' में Vivo X50 की नई ब्रांडिंग दिखाई गई है। इससे पता चलता है कि विवो ने अपने घरेगू मार्केट में पहले ही डिवाइस का प्रोमोशन शुरू कर दिया है।

Vivo X50 की ब्रांडिंग से मिला लॉन्च की ओर इशारा

Vivo X50 में होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X50 के प्रोमोशनल मटेरियल तस्वीर में दिखाई दिया चौकोर कैमरा मॉड्यूल
  • होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है आगामी वीवो फोन
  • क्वाड रियर कैमरा सेंसर के शामिल होने का भी मिल चुका है हिंट
विज्ञापन
Vivo X50 वीवो की आगामी पेशकश हो सकती है। स्मार्टफोन एक नहीं बल्कि कई ताज़ा लीक्स में नज़र आया है। वीवो एक्स50 ब्रांडिंग को चीन में एक रियलिटी शो के दौरान स्पॉट किया गया है और फोन के रिटेल पैकेज की एक धुंधली तस्वीर भी लीक हुई है। इसके अलावा चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक नया प्रोमो इमेज भी लीक हुआ है और एक अलग तस्वीर भी लीक हुई है, जिसमें फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन यह देखने में रिटेल बॉक्स लीक से मेल खाता है। आइए इन सब लीक्स पर विस्तार से नज़र डालते हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के एक रियलिटी टीवी शो 'Go Fighting!' में फोन की नई ब्रांडिंग दिखाई गई है। रिपोर्ट में एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें वीवो एक्स50 ब्रांडिंग को स्पष्ट रूप से प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि विवो ने अपने घरेगू मार्केट में पहले ही डिवाइस का प्रोमोशन शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। Vivo को लॉन्च से पहले ही अपने डिवाइसों की मार्केटिंग शुरू करने के लिए जाना जाता है और ऐसा लगता है कि Vivo X50 के साथ भी कंपनी यही कर रही है।

वीवो एक्स50 रिटेल बॉक्स की एक धुंधली तस्वीर भी लीक हुई है। हालांकि तस्वीर की खराब गुणवत्ता के कारण, डिज़ाइन का आंकलन करना मुश्किल है, लेकिन रिटेल बॉक्स 5G सपोर्ट, लाइट ब्लू रंग की ग्रेडिएंट पैनल फिनिश और बैक पैनल के ऊपरी बायीं ओर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिखाता है। इसके अलावा Vivo X50 के प्रोमोशनल मटेरियल की एक अलग तस्वीर भी वीबो पर लीक हुई है, जो इसके स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर होल-पंच कटआउट दिखाता है। इस तस्वीर की क्वालिटी भी खासा साफ नहीं है, इसलिए इसके बैक कैमरा मॉड्यूल में लिखी गई कैमरा जानकारी पढ़ने योग्य नहीं है।
 
vivo

आखिरी लीक की बात करें तो वीबो पर ही एक और लीक है, जो एक अज्ञात स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक को दिखा रहा है और इसका डिज़ाइन प्रोमो लीक में देखे गए फोन के समान दिखाई देता है। यह लीक भी बहुत खराब क्वालिटी का है, लेकिन इससे पता चलता है कि पीछे के चार कैमरा सेंसर मॉड्यूल में एक के बाद एक लंबवत तरीके से सेट किए गए हैं। Vivo ने एक डुअल-शेड आयताकार कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन को अपनाया है जिसमें एक सेंसर थोड़ा हल्का शेड में आता है, जबकि बाकी गहरे रंग की सतह पर हैं। इस लीक मॉडल पर होल-पंच डिस्प्ले भी देखा जा सकता है। हालांकि हमें यकीन नहीं है कि यह Vivo X50 की तस्वीर है या नहीं।

वीवो एक्स50 के लॉन्च को लेकर फिलहाल विवो ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं  की है। हालांकि शो में ब्रांडिंग के साथ-साथ कई लीक्स में इसका दिखाई देना इसके जल्द लॉन्च होने की तरफ इशारा कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »