• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V19 सीरीज़ की प्री बुकिंग इस महीने से, मार्च 2020 में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

Vivo V19 सीरीज़ की प्री-बुकिंग इस महीने से, मार्च 2020 में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

कयास लगाए जा रहे हैं कि Vivo V19 Pro की सेल Vivo V19 से पहले शुरू होगी। कंपनी ने यही रणनीति Vivo V17 और Vivo V15 सीरीज़ के साथ अपनाई थी।

Vivo V19 सीरीज़ की प्री-बुकिंग इस महीने से, मार्च 2020 में होगा लॉन्चः रिपोर्ट

Vivo V17 की अपग्रेड सीरीज़ होगी Vivo V19

ख़ास बातें
  • वीवो वी15 सीरीज़ का बीते साल फरवरी महीने में पेश किया गया था
  • Vivo V19 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी
  • Vivo ने इस सीरीज़ के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
Vivo V19 सीरीज़ की प्री-बुकिंग इस महीने के आखिर में शुरू होने की खबर है। वीवो की इस नई सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Vivo V19 और Vivo V19 Pro होंगे। इन्हें मार्च 2020 में पेश किए जाने की उम्मीद है, ठीक आईपीएल 2020 से पहले। Indian Premier League (IPL) 2020 का आगाज़ 23 मार्च को होना है। वीवो वी19 स्मार्टफोन मार्केट में Vivo V17 के अपग्रेड के तौर पर आएगा, जबकि वीवो वी19 प्रो मार्केट में Vivo V17 Pro की जगह लेगा। कई रियर कैमरों से लैस वीवो वी17 सीरीज़ के दोनों फोन बीते साल लॉन्च हुए थे।

Vivo V19 सीरीज़ की प्री-बुकिंग भारत में फरवरी महीने के अंत में शुरू होगी। यह जानकारी 91 Mobiles ने मामले के जानकारों के हवाले से दी है। नई सीरीज़ के फोन के 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के प्राइस रेंज के होंगे। इनकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में होगी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि वीवो वी19 प्रो की सेल वीवो वी19 से पहले शुरू होगी। कंपनी ने यही रणनीति Vivo V17 और Vivo V15 सीरीज़ के साथ अपनाई थी। इसके अलावा दोनों नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Gadgets 360 ने इस संबंध में Vivo India को संपर्क किया है। कंपनी ने अभी कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

याद रहे कि वीवो वी15 सीरीज़ का बीते साल फरवरी महीने में पेश किया गया था। फरवरी महीने में वीवो वी15 प्रो को लाया गया था। इसके बाद मार्च महीने में वीवो वी15 को लाया गया।

वीवो वी15 को लॉन्च करने के 6 महीने बाद Vivo V17 Pro को लाया गया। यह डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने इसके बाद दिसंबर महीने में वीवो वी17 को उतारा गया।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V19, Vivo V19 Pro, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »