Vivo S5 होगा 14 नवंबर को लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Vivo S5 को चीनी मार्केट में 14 नवंबर पेश किए जाने की जानकारी मिली है। इसे भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

Vivo S5 होगा 14 नवंबर को लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Vivo S5, कंपनी की एस सीरीज का तीसरा फोन होगा

ख़ास बातें
  • वीवो एस1 को भारत में 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था
  • Vivo S5 भारत में भी हो सकता है लॉन्च
  • वीवो एस5 के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध
विज्ञापन
Vivo S5 को 14 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी वीवो ने टीज़र ज़ारी करके दी है। यह स्मार्टफोन कंपनी की एस-सीरीज़ का हिस्सा होगा। वीवो एस1 और वीवो एस1 प्रो कंपनी की एस सीरीज़ का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत में लॉन्च हुआ वीवो एस1 वेरिएंट चीनी वेरिएंट से काफी अलग है। फिलहाल, वीवो एस5 के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, बीते हफ्ते वीवो एस सीरीज़ के एंबेसेडर चाई झूकुन के हाथों में एक वीवो स्मार्टफोन की झलक मिली थी जिसमें फोन के डायमंड आकार वाले कैमरा मॉड्यूल की झलक मिली थी।

चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर नया टीज़र ज़ारी हुआ है जिसमें लॉन्च की तारीख के अलावा कोई और जानकारी नहीं है। यह फोन भी वीवो एस सीरीज़ के अन्य फोन की तरह मिड रेंज का सेगमेंट होगा।

फिलहाल, Vivo S5 को चीनी मार्केट में 14 नवंबर पेश किए जाने की जानकारी मिली है। इसे भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है। वीवो एस1 के लॉन्च को देखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि कंपनी वीवो एस5 या उसके किसी अलग वेरिएंट को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि वीवो एस1 को भारत में 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। स्मार्टफोन 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, 4,500 एमएएच बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों Vivo और टीज़र ज़ारी करके वीवो एस5 के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S5, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »