Vivo S5 की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Vivo S5 Render: वीवो एस5 स्मार्टफोन 14 नवंबर को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में वीवो एस5 का आधिकारिक रेंडर कंपनी की चीनी साइट के जरिए सामने आया है। साथ ही Vivo S5 Specifications के बारे में भी पता चला है। जानें वीवो एस5 स्पेसिफिकेशन।

Vivo S5 की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Vivo S5 Render: वीवो एस5 की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

ख़ास बातें
  • Vivo S5 के पिछले हिस्से में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • Vivo S5 में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • टीना लिस्टिंग से वीवो एस5 स्पेसिफिकेशन का पता चला
विज्ञापन
Vivo S5 Render: वीवो एस5 स्मार्टफोन 14 नवंबर को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Vivo S5 से संबंधित कुछ ऑफिशियल टीज़र भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में वीवो एस5 का आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) कंपनी की चीनी साइट के जरिए सामने आया है। Vivo S5 की सामने आई तस्वीर में हैंडसेट का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिज़ाइन वाला डिस्प्ले है। इसके अलावा टीना लिस्टिंग से Vivo ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

चीन में वीवो वेबसाइट पर Vivo S5 के आधिकारिक रेंडर में फोन ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा है। तस्वीर को देखने से इस बात का भी पता चला है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। टीना लिस्टिंग में दो Vivo फोन स्पॉट हुए हैं, Vivo V1932A और Vivo V1932T, इनके स्पेसिफिकेशन लगभग समान हैं।

अंतर केवल कैमरा का है जैसे कि Vivo V1932T के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल। दूसरी तरफ, Vivo V1932A में पांच रियर कैमरे मिलेंगे, 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल। वीवो एस5 के दोनों ही वेरिएंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा जो पिक्सल-बाइनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर 8 मेगापिक्सल की तस्वीरें प्रदान करेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी वीवो एस5 के दो वेरिएंट उतारने की तैयारी में है, एक तीन रियर कैमरे के साथ और दूसरा पांच रियर कैमरे के साथ।
 

Vivo S5 Specifications

अन्य Vivo S5 Specifications की बात करें तो फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज शामिल है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना भी संभव है। टीना डेटाबेस के अनुसार, फोन एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसका गोल्ड कलर वेरिएंट उतारा जाएगा।

फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2400 पिक्सल) हो  सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,010 एमएएच की बैटरी दी जाएगी लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं। Vivo V1932T और V1932A की लंबाई-चौड़ाई 157.9 x 73.92 x 8.6 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »