Vivo S20 सीरीज 6500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले के साथ 28 नवंबर को होगी लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म किए स्पेसिफिकेशन्स

Vivo पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि फोन MediaTek Dimensity 9300+ SoC पर काम करेगा। बेहतर थर्मल एफिशिएंसी के लिए फोन में ‘ब्लू क्रिस्टल टेक्नोलॉजी’ शामिल होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 20:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Vivo S20 और S20 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया है
  • Vivo S20 Pro में एक ‘फुल-डेप्थ माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन’ मिलेगी
  • इसमें 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस मिलने की भी पुष्टि की गई है

Photo Credit: Vivo

Vivo S20 सीरीज को एक वेनिला और Pro मॉडल के साथ चीन में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। अभी तक दोनों स्मार्टफोन के चंद स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था, लेकिन अब वीवो ने दोनों स्मार्टफोन के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है। Vivo S20 सीरीज में BOE Q10 OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। S20 Pro में MediaTek Dimensity 9300+ SoC मिलेगा। हालांकि, अभी तक S20 के चिपसेट की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें Snapdragon 7 Gen 3 SoC मिलने की उम्मीद है। Pro मॉडल के ब्लू क्रिस्टल टेक्नोलॉजी से लैस होने की पुष्टि की गई है, जो फोन के थर्मल एफिशिएंसी को बढ़ाने का काम करेगा।

अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए Vivo अपनी अपकमिंग S20 सीरीज के मॉडल्स को लगातार टीज कर रही है। कंपनी ने Vivo S20 और S20 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया है। Vivo S20 Pro से शुरुआत करें, तो इसमें एक ‘फुल-डेप्थ माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन' मिलेगी। वहीं, इसमें 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस मिलने की भी पुष्टि की गई है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल OIS-इनेबल्ड मेन सेंसर शामिल होगा।

Vivo पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि फोन MediaTek Dimensity 9300+ SoC पर काम करेगा। बेहतर थर्मल एफिशिएंसी के लिए फोन में ‘ब्लू क्रिस्टल टेक्नोलॉजी' शामिल होगी। यह भी बताया गया है कि Pro मॉडल फीनिक्स फेदर गोल्ड, पाइन स्मोक इंक और पर्पल एयर कमिंग फ्रॉम द ईस्ट (सभी नाम चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

वहीं, वेनिला S20 की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि यह 6,500mAh बैटरी के साथ आएगा। फोन की मोटाई 7.19mm होगी। इसका वजन 180 ग्राम बताया गया है।
Advertisement

Vivo S20 सीरीज में “Dopamine Live Dynamic Photos” फीचर मिलेगा, जो फोटो में मोशन को जोड़ कर एक अनूठा वीडियो बना देता है। Vivo S20 में एक फिल्म-कैमरा-इंस्पायर्ड फोटोग्राफी मोड भी होगा। फोन को फीनिक्स फेदर गोल्ड, पाइन स्मोक इंक के साथ एक जेड ड्यू व्हाइट (सभी नाम चीनी भाषा से अनुवादित)  कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Advertisement

फिलहाल S20 में मौजूद चिपसेट की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसके Snapdragon 7 Gen 3 SoC पर काम करने की उम्मीद है। दोनों मॉडल BOE Q10 आई-प्लीजिंग आई प्रोटेक्शन स्क्रीन से लैस होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.