Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक

Vivo S2 लॉन्च से पहले एक बार फिर चर्चा में है। इस बार फोन की लाइव फोटो, बॉक्स MRP और कई अहम स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। फोन में 7050mAh बैटरी, 120Hz कर्व्ड POLED डिस्प्ले, Dimensity 7360 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S2 की लाइव फोटो और बॉक्स MRP लॉन्च से पहले लीक
  • फोन में 7050mAh बैटरी और Dimensity 7360 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद
  • Vivo S2 की कीमत 40-45 हजार रुपये हो सकती है

Vivo S2 के लीक में डिजाइन, बॉक्स MRP और स्पेसिफिकेशंस सामने आए

Photo Credit: X/ Vivo_India

Vivo का अपकमिंग Vivo S2 एक बार फिर लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। पहले जहां फोन के डिजाइन और डमी यूनिट्स लीक हुए थे, वहीं अब इसकी लाइव फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और बॉक्स MRP भी सामने आ गए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 7050mAh बैटरी, 120Hz कर्व्ड POLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही इसकी लॉन्च कीमत और संभावित MRP की भी जानकारी सामने आई है।

फ्रेश डिटेल्स टिप्सटर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) ने शेयर की है।  सामने आई लाइव तस्वीरों में Vivo S2 का डिजाइन पहले लीक हुए रेंडर्स से काफी मिलता-जुलता नजर आता है। फोन में फ्लैट बैक पैनल के साथ ऊपर की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो बड़े कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद हैं। फ्रंट में सेंटर पंच-होल के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिखाई देती है। 

एक तस्वीर में About Phone स्क्रीन है, जिसके अनुसार Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम सपोर्ट और 128GB स्टोरेज दिखाई दे रही है। वहीं बैटरी क्षमता 7050mAh बताई गई है।

X पर टिप्सटर द्वारा शेयर की गई Vivo S2 की लाइव तस्वीरें
Photo Credit: X/ @saaaanjjjuuu

टिप्सटर के मुताबिक, Vivo S2 में 6.83 इंच 1.5K कर्व्ड POLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आ सकता है।

Advertisement

ताजा लीक के अनुसार, 8GB + 128GB वेरिएंट की बॉक्स MRP 66,999 रुपये हो सकता है। हालांकि बॉक्स MRP आमतौर पर वास्तविक सेल प्राइस से अधिक होता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 की संभावित लॉन्च कीमत 40,000 से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है।

लीक में यह भी दावा किया गया है कि Vivo S2 के साथ नए Vivo Buds भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें 10mm ड्राइवर, केस के साथ 50 घंटे तक बैटरी बैकअप, Bluetooth 6.1 सपोर्ट और Basalt Black व Nilgiri Green कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Vivo ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने हाल ही में फोन को ऑफिशियली टीज किया था, जिसमें फोन का कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया था और Coming Soon मैसेज दिया गया था।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.