50MP कैमरा, 8GB रैम वाले Vivo S17 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानें सबकुछ...

Vivo S17 में Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं S17t में Dimensity 8050 मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2023 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Vivo अब Vivo S सीरीज मिड रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
  • Vivo S17 में Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Vivo S17 Pro में Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Vivo S16 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

चीनी स्मार्टफोन दिग्गज Vivo अब Vivo S सीरीज मिड रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि यह संभावना नहीं है कि ये नए स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होंगे या नहीं। Vivo ने अपनी लोकप्रिय V लाइन के तहत S सीरीज को रीब्रांड किया है। ऐसी संभावना है कि S17 को चीन के बाहर Vivo V29 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस साल वीवो एस17 लाइनअप में Vivo S17, Vivo S17t और Vivo S17 Pro शामिल होंगे। ये तीनों ही वेरिएंट चीन में 31 मई को दस्तक देंगे। लॉन्च से पहले यहां हम आपको इन तीनों स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo की S सीरीज को वीवो वी सीरीज के तौर पर भी जाना जाता है जो कि शानदार लुकिंग वाले डिजाइन को किफायती दामों में पेश करने के लिए लोकप्रिय हैं। Vivo ने अपने V और S सीरीज के फोन में कलर बदलने वाले बैक पैनल, कर्व्ड डिस्प्ले, सेल्फी के लिए सॉफ्ट एलईडी लाइटिंग जैसे यूनिक फीचर्स को शामिल किया है।


Vivo S17 के स्पेसिफिकेशंस


Vivo S17 में Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं S17t में Dimensity 8050 मिल सकता है। ये दोनों ही फोन 55 वॉट और 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो एस17 और एस17 टी में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सोनी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।

Vivo S17 Pro में Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया जाएगा और यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।  कैमरा सेटअप के मामले में S17 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सोनी टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सोनी अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

Vivo S17 के ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.1 पर काम करेंगे। तीनों फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और NFC सपोर्ट दिया जाएगा। Vivo S17 सीरीज में 8GB, 12GB और 16GB रैम का ऑप्शन मिलेगा, जिनके साथ 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज मिलेगी। तीनों स्मार्टफोन में 4,505mAh की बैटरी दी जाएगी।


Vivo S17 की अनुमानित कीमत


Advertisement
Vivo S17 सीरीज की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ऐसी संभावना है कि कीमत पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज से ज्यादा हो सकती है। आपको बता दें कि Vivo S16 की कीमत ¥2,499 (लगभग 29,175 रुपये), Vivo S16 Pro की कीमत ¥3,299 (लगभग 38,507 रुपये) और Vivo S16e की कीमत ¥2,099 (लगभग 24,500 रुपये) है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S17, Vivo S17t, Vivo S17 Pro, Vivo Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  2. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  2. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  3. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  5. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  6. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  7. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  9. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  10. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.