Vivo S17 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, S17 Pro में मिलेगा 50MP कैमरा, MediaTek प्रोसेसर

Vivo S17 में Snapdragon 778G या Snapdragon 782G SoC मिलने की संभावना है। Vivo S17 Pro में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर Vivo S17 सीरीज पर काम कर रही है।
  • चीनी टिपस्टर ने Vivo S17 Pro की कैमरा डिटेल्स लीक की हैं।
  • Vivo S17 Pro में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766V प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Vivo S16 Pro में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo S17 सीरीज पर काम कर रही है। वीवो की इस आगामी स्मार्टफोन लाइनअप में Vivo S17e, Vivo S17 और Vivo S17 Pro जैसे तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। वहीं ये ग्लोबल मार्केट में Vivo V29 सीरीज के तौर पर एंट्री कर सकते हैं। अब एक चीनी टिपस्टर ने Vivo S17 Pro की कैमरा डिटेल्स लीक की हैं। लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के मेन Sony IMX766V कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं Vivo S17 में Qualcomm Snapdragon 778G या Snapdragon 782G SoC दिया जा सकता है। Vivo S17 Pro में MediaTek Dimensity 8200 SoC मिल सकता है। यहां हम आपको Vivo S17 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo S17 Pro  के कैमरा स्पेसिफिकेशन वीबो पर साझा किए हैं। लीक के मुताबिक, आगामी वीवो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX766V प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और सेंटर फोकस के साथ 12 मेगापिक्सल सोनी IMX663 पोर्ट्रेट कैमरा मिलेगा।

Vivo S17 में Snapdragon 778G या Snapdragon 782G SoC मिलने की संभावना है। Vivo S17 Pro में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया जा सकता है। स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट कर सकते हैं।

Vivo S17 सीरीज मार्केट में Vivo S16 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आ सकती है। Vivo S16 Pro की शुरुआती कीमत CNY 3,299 (लगभग 39,000 रुपये) है, जबकि Vivo S16 की कीमत CNY 2,499 (लगभग 30,000 रुपये) है। वहीं Vivo S16e की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (लगभग 25,000 रुपये) है।

Vivo S16 Pro, Vivo S16 और Vivo S16e एंड्रॉयड 13 पर काम करते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये स्मार्टफोन्स 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी से लैस हैं। Vivo S16 Pro में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है, वहीं Vivo S16 में Snapdragon 870 Soc मिलता है। Vivo S16e एक Exynos 1080 SoC पर काम करता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  3. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  4. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  5. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  6. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  7. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  8. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  9. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  10. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.