108MP कैमरा से लैस Vivo S10 और Vivo S10 Pro स्मार्टफोन 15 जुलाई को होंगे लॉन्च!

Vivo S10 फोन में 8 जीबी + 4 जीबी वर्चुअल रैम और 12 जीबी + 4 जीबी वर्चुअल रैम कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। इसके अलावा, फोन में एनएफसी सपोर्ट, एंड्रॉयड 11, यूएफएस 3.1 स्टोरेज और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S10 सीरीज़ की ब्रांड एम्बेसडर ब्लैकपिंक ग्रुप की लीसा होंगी
  • वीवो एस10 मिलेगा 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • इस सीरीज़ में दस्तक देगा Vivo S10 Pro फोन भी
Vivo S10 और Vivo S10 Pro स्मार्टफोन चीन मे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन लॉन्च से जुड़ी जानकारी वीवो के आधिकारिक पोस्टर में साझा किया गया है, जिसमें फोन की लॉन्च तारीख, ब्रांड एम्बेसडर और एक अन्य वीवो फोन Vivo S10 Pro लॉन्च का उल्लेख किया गया है। यह पहली  बार है जब वीवो एस10 प्रो फोन का उल्लेख किया गया है, इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स में केवल वीवो एस10 की ही जानकारी प्राप्त हुई थी। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में वीवो एस10 के ऑफलाइन पोस्टर कई और फोन के डिज़ाइन देखे गए थे।

Vivo S10 सीरीज़ के आधिकारिक पोस्टर को Gizmochina द्वारा साझा किया गया है। इस पोस्टर में आप ब्रांड एम्बेसडर ब्लैकपिंक के-पॉप ग्रुप की सदस्य लीसा को देख सकते हैं। वहीं पोस्टर में फोन ग्रेडिएंट ब्लू फिनिश में मौजूद है। यह फिनिश इसके पिछले वर्ज़न Vivo S9 सीरीज़ के फिनिश जैसा है। पोस्टर में चीनी भाषा में कुछ लिखा हुआ है, जो जानकारी देता है कि यह Vivo S10 Pro है। स्मार्टफोन के कलर के अलावा, पोस्टर में यह भी कंफर्म होता है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा।
 
 

Vivo S10 specifications (expected)

Vivo S10 के कुछ ऑफलाइन पोस्टर भी पिछले कुछ समय से सामने आ रहे हैं, जिसे Gizmochina द्वारा साझा किया गया है। इन पोस्टर में फोन ग्रेडिएंट ब्लू फिनिश में देखा जा सकता है। पोस्टर में यह भी पुष्टि की गई है कि यह स्मार्टफोन सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन से लैस होगा और इसमें बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। चीन में सामने आ चुके कुछ बैनर्स में वीवो एस10 फोन का रियर कैमरा पैनल देखने को मिला है, जिससे जानकारी मिलती है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा और 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर मौजूद होगा।

वीवो एस10 फोन में 8 जीबी + 4 जीबी वर्चुअल रैम और 12 जीबी + 4 जीबी वर्चुअल रैम कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। इसके अलावा, फोन में एनएफसी सपोर्ट, एंड्रॉयड 11, यूएफएस 3.1 स्टोरेज और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इस महीने की शुरुआत में वीवो एस10 फोन गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग में वीवो V2121A फोन लिस्ट हुआ था, जिसको लेकर अटकले लगाई गई थी कि यह वीवो एस10 हो सकता है। इस स्मार्टफोन का सिंगल-कोर स्कोर 647 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 2,398 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग में यह भी पुष्टि की गई है कि स्मार्टफोन डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 जीबी रैम मिलेगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.