Vivo S1 Sale आज Flipkart पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Vivo S1 Sale: वीवो एस1 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वीवो एस1 को इस माह के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अगस्त 2019 10:31 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एस1 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo S1 के तीन वेरिएंट होंगे
  • 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है वीवो एस1 में

Vivo S1 Sale: वीवो एस1 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Vivo S1 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वीवो एस1 को इस माह के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था और सबसे पहले इसकी बिक्री ऑफलाइन मार्केट में शुरू हुई थी और अब वीवो एस1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट पहली बार आज Flipkart, Amazon और वीवो के ई-स्टोर पर मिलेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री बाद में शुरू होगी। वीवो एस1 के अहम खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Vivo S1 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

वीवो एस1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 18,990 रुपये में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा। वीवो एस1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू होगी, बाकी दो वेरिएंट को भविष्य में उपलब्ध कराया जाएगा।

वीवो एस1 को फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो ई-स्टोर पर बेचा जाएगा। वीवो एस1 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड को इस्तेमाल करने पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और Jio यूज़र्स को 10,000 रुपये के फायदे भी मिलेंगे। 4 जीबी रैम पहले ही ऑफलाइन मार्केट में रिलायंस डिजिटल, पूर्विका, क्रोमा और विजय सेल्स आदि पर उपलब्ध है।
 

Vivo S1 Specifications

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वाटरड्रॉप नॉच है। निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

वीवो एस1एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.