Vivo Nex के टीज़र में दिखा फोन का अनूठा फ्रंट कैमरा, 12 जून को होगा लॉन्च

Vivo Nex आधिकारिक तौर पर 12 जून को लॉन्च होगा लेकिन इससे पहले कंपनी ने टीज़र जारी किया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 जून 2018 12:18 IST

Vivo Nex

Vivo Nex आधिकारिक तौर पर 12 जून को लॉन्च होगा लेकिन इससे पहले कंपनी ने टीज़र जारी किया है। आधिकारिक टीज़र ने पुष्टि की है कि Vivo Nex हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आ रहा है। बता दें कि इसी तरह का फोन Vivo Apex एमडब्ल्यूसी 2018 में शोकेस किया गया था। लेटेस्ट डिवेलपमेंट इस आगामी फोन के चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर तीन वेरिएंट देखे जाने के बाद आए हैं। ये वेरिएंट हैं Nex A, Nexus S और Nex, जिनमें फास्ट चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट की बात कही गई है।

टीज़र को वीवो ने चीनी सोशल साइट वीबो पर पोस्ट किया है, जिसमें टॉप पर पॉप-अप कैमरा देखा जा सकता है। यह यूनीक सेल्फी कैमरा पहली बार वीवो एपेक्स कॉन्सेप्ट के तौर पर एमडब्ल्यूसी 2018 में देखा गया था। ध्यान रहे, चीन में वीवो ने एपेक्स से मार्च में ही पर्दा उठा दिया था और कहा था कि बाकी बाज़ारों में यह साल 2018 के मध्य में दस्तक देगा। हालांकि, वीवो ने इसे लेकर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। Nex दरअसल, वीवो का कॉन्सेप्ट फोन एपेक्स ही है।
 

पॉप-अप कैमरे के अलावा टीज़र ने इशारा दिया है कि Vivo Nex यूज़र को बेहतर कैमरे का अनुभव देगा। यह एआई फीचर से लैस होगा। साथ ही कहा जा सकता है कि फोन में नए सेल्फी आधारित फीचर ज़रूर होंगे।

इस महीने की शुरुआत में वीवो ने एक तस्वीर वीबो एकाउंट पर पोस्ट की थी, जिसमें वीवो नेक्स के बारे में इशारा मिला था।  तस्वीर ने फोन में हाफ स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर को हिंट किया था। ऐसा ही वीवो एपेक्स में भी देखा गया था।

3सी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो नेक्स के तीन वेरिएंट होंगे। प्रीमियम नेक्स के 6,998 चीनी युआन (73,200 रुपये) कीमत में आने की उम्मीद है। जबकि इसका सस्ता वेरिएंट 4,998 चीनी युआन (52,300 रुपये) कीमत वाला है। हैंडसेट के 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ आने की चर्चा है। इसमें एंबियेंट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर अंडर डिस्प्ले दिए जाएंगे। पॉप-अप सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। यह 0.8 सेकंड में एलीवेट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Nex, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  3. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  8. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  9. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  5. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  6. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  10. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.